विज्ञापन

अयोध्या जाएगा कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का ग्रुप, कांग्रेस आलाकमान के लिए संदेश?

कर्नाटक के नाराज विधायक कल अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के दर्शन करने जाएंगे. इन विधायकों ने कल कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को ज्ञापन भी सौंपा था.

अयोध्या जाएगा कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का ग्रुप, कांग्रेस आलाकमान के लिए संदेश?

तीन दिनों से दिल्ली में डेरा डाले कर्नाटक के कांग्रेस विधायक कल अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने जाएंगे. जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन विधायक कल सुबह दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होंगे, दर्शन के बाद दिल्ली वापस आएंगे. इनमें टीबी जयचंद्र, अशोक पट्टन समेत करीब दस अन्य कांग्रेस विधायक शामिल हैं.

कल खरगे को सौंपा था ज्ञापन

कर्नाटक सरकार में मंत्रीमंडल विस्तार की मांग को लेकर दिल्ली आए इन विधायकों ने कल शाम कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था. अयोध्या दौरे को ये विधायक आस्था से जोड़कर पेश कर रहे हैं लेकिन क्या इसके पीछे कांग्रेस आलाकमान के लिए कोई सियासी संदेश भी है? इस लिस्ट में कुछ विधायकों के निजी सहयोगी (PA) भी शामिल हैं. यानी कर्नाटक से कांग्रेस के ग्यारह विधायक अयोध्या जा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी ने साधा सीएम सिद्धारमैया पर निशाना

इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चाहे कितना भी 'ढोल पीट लें,' वे उन दोनों सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे, जहां हाल ही में राज्य में उपचुनाव हुए थे. मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि भाजपा दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट, दोनों ही सीटों पर निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि लोग अब कांग्रेस सरकार से तंग आ चुके हैं, क्योंकि प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और विकास कार्यों की भारी कमी है. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को खुश करने की राजनीति कर रही है, जबकि हिंदुओं का अपमान किया जा रहा है. इन्हीं सब कारणों से जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी.

विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक खुली बहस की चुनौती भी दी. उन्होंने कहा कि इस बहस में यह तुलना की जाएगी कि बी.एस. येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिवमोग्गा जिले में कितने विकास कार्य हुए, और सिद्धारमैया के नेतृत्व में मैसूर जिले में कितने विकास कार्य किए गए.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक कांग्रेस में थम नहीं रही कलह, अब विधायकों की प्रेशर पॉलिटिक्स, मंत्री बनने लगा रहे दिल्ली दौड़!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kharge, Karnataka Congress, Karnataka Congress Campaign, Karnataka Congress Chief DK Shivakumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com