सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया (Air India) के अधिग्रहण के लिए टाटा समूह की बोली को मंजूरी मिलने की खबरों को सरकार ने खारिज किया है. दरअसल, मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि एअर इंडिया के अधिग्रहण के लिए टाटा समूह की वित्तीय बोली को स्वीकार कर लिया गया है. केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि रिपोर्ट्स में कहा जा रहा कि सरकार ने एअर इंडिया की फाइनेंशियल बिड को मंजूरी दे दी है, जो कि गलत है.
निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने ट्वीट में कहा, "मीडिया में आ रही खबरों में इस तरह के संकेत दिए गए हैं कि सरकार ने एअर इंडिया के विनिवेश मामले में वित्तीय बोलियों को मंजूरी दे दी है, जो कि गलत है." विभाग की ओर से कहा गया है कि जब भी इस संबंध में सरकार द्वारा फैसला लिया जाएगा तो मीडिया को सूचित किया जाएगा.
Media reports indicating approval of financial bids by Government of India in the AI disinvestment case are incorrect. Media will be informed of the Government decision as and when it is taken. pic.twitter.com/PVMgJdDixS
— Secretary, DIPAM (@SecyDIPAM) October 1, 2021
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिये टाटा समूह और स्पाइसजेट ने वित्तीय बोलियां जमा की है. सरकार ने हाल ही में कहा था कि टाटा और स्पाइसजेट की वित्तीय बोलियों का मूल्यांकन शुरू किया गया है. इसके साथ सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी के निजीकरण की प्रक्रिया अगले चरण में बढ़ गयी. सरकार सौदे को जल्दी पूरा करने को इच्छुक है.
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, अघोषित आरक्षित मूल्य के आधार पर वित्तीय बोलियों का मूल्यांकन किया जा रहा है. जिस बोली में मानक मूल्य से अधिक कीमत पेश की गयी होगी, उसे स्वीकार किया जाएगा. टाटा की बोली अगर सफल होती है तो एयर इंडिया 67 साल बाद नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाले समूह के पास वापस चली जाएगी.
गौरतलब है कि टाटा समूह ने अक्टूबर, 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से एअर इंडिया का गठन किया था. सरकार ने 1953 में एयरलाइन का राष्ट्रीयकरण कर दिया. टाटा पहले से सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिलकर विमानन सेवा विस्तार का परिचालन कर रही है.
सरकार एयरलाइन में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है. इसमें एयर इंडिया की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली एआई एक्सप्रेस लि. और 50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लि. शामिल हैं.
(भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं