गोरखपुर पुलिस पर आरोप है कि उसने एक होटल में रुके तीन युवकों से वसूली के लिए उनके कमरे में छापा मारा और मारपीट की, जिससे एक युवक की मौत हो गयी. इस मामले में 6 पुलिस वाले सस्पेंड किये गए हैं. मरने वाले युवक की पत्नी पुलिस वालों पर हत्या का मुकदमा करने की मांग कर रही है. गोरखपुर घूमने आए तीन युवक मनीष, प्रदीप और अरविंद यहां रामगढ़ ताल इलाके के कृष्णा पैलेस होटल में सोमवार सुबह आठ बजे आये थे. सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे कई पुलिस वाले उनके कमरे में पहुंचे और उनकी आईडी चेक करने के बाद उनके सामान की तलाशी लेने लगे.
युवकों का कहना है कि उन्होंने कहा कि इतनी रात में उनको सोते से जगा कर क्यों उनकी तलाशी ले रहे हैं? उन्होंने क्या किया है? इस पर पुलिस वालों ने एक युवक अरविंद को पीटा और पीटते हुए कमरे के बाहर खींच ले गए. अरविंद का कहना है कि वह जब बाहर खड़ा था तभी उन्होंने कमरे के अंदर से मनीष की पिटाई की भी आवाज सुनी और देखा कि पुलिस उसे बाहर ला रही है. मनीष के चेहरे पर काफी खून लगा था. पुलिस उसे अपनी गाड़ी में डाल कर अस्पताल ले गयी, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह मर चुका है. कमरे में मौजूद दूसरे युवक मनीष गुप्ता ने संभव है कि इसका विरोध किया होगा, जिससे पुलिस ने उसे पीटा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गोरखपुर निवासी राणा प्रताप चंद उर्फ चंदन सैनी का कहना है कि यह तीनों उनके दोस्त हैं और उनसे मिल के यहां घूमने आए थे. लेकिन पुलिस वाले बाहरी युवक समझ के उनसे वसूली करने उनके कमरे में घुस गए होंगे, जिसका विरोध करने पर यह घटना घटी. इस घटना में मरने वाले मनीष गुप्ता की पत्नी उनकी मौत की खबर मिलते ही कानपुर से गोरखपुर पहुंच गईं. उनका कहना है कि उनके पति ने उन्हें फोन कर बताया था कि पुलिस उनके साथ मारपीट कर रही है. लेकिन बाद में जब उन्होंने पति को फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा. वह पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमे और कार्यवाई की मांग कर रही हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद वहां गए 6 पुलिस वाले सस्पेंड कर दिए गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं