Gold-Silver Price Update : पिछले हफ्ते आखिरी कारोबारी सत्र में सोने के हाजिर दामों में जबरदस्त उछाल आई थी. वायदा बाजार में हल्की गिरावट दर्ज हुई थी और गोल्ड फ्यूचर 46,286 के लेवल पर बंद हुआ था. इसके बाद सोमवार, यानी 4 अक्टूबर, 2021 को गोल्ड की कीमतों में स्थिरता दिखी है. लगातार गिरावट देख रहा सोना पिछले हफ्ते डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के चलते थोड़ा मजबूत हुआ है. हालांकि, ये अपने रिकॉर्ड हाई 56,200 से अब भी लगभग 10,000 रुपये सस्ता चल रहा है. वैसे भारत में फेस्टिव और वेडिंग सीजन की शुरुआत हो रही है, जिसके चलते अगले कुछ हफ्तों में बढ़ती मांग को देखते हुए दाम भी बढ़ने की संभावना है.
आज मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड 46,283 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. वहीं, चांदी में महज 0.01 फीसदी की गिरावट दिख रही थी और सिल्वर 60,541 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था. अगर GoldPrice.org पर देखें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह 10.08 पर MCX पर गोल्ड में 0.12 फीसदी की गिरावट दर्ज हो रही थी और धातु 1761.09 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, चांदी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 22.56 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि रुपये की विनिमय दर में गिरावट आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 555 रुपये की तेजी के साथ 45,472 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 975 रुपये के उछाल के साथ 58,400 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 57,425 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी.
IBJA के रेट
अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)
999 (प्योरिटी)- 46,434
995- 46,248
916- 42,534
750- 34,826
585- 27,164
सिल्वर 999- 59,581
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत
Good Returns वेबसाइट पर नजर डालें तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम पर 4,650, 8 ग्राम पर 37,200, 10 ग्राम पर 46,500 और 100 ग्राम पर 4,46,000 रुपये चल रही है. अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 45,500 पर बिक रहा है.
अगर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 45,570 और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,730 चल रही है. मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,500 और 24 कैरेट सोना 46,500 पर चल रहा है. कोलकाता में 22 कैरेट सोना 45,880 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,580 रुपए है. चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,890 और 24 कैरेट 47,880 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं.
अगर चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत 60,500 रुपए प्रति किलो है. दिल्ली में चांदी 60,500 रुपए प्रति किलो बिक रही है. मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है. चेन्नई में चांदी की कीमत 64,600 रुपए प्रति किलो है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं