विज्ञापन

सोनिया ने शादी के 15 साल तक नहीं ली भारत की नागरिकता, राहुल गांधी न दें कर्तव्य पर उपदेश- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मूर्ख और अहंकारी मैंने आज तक नहीं देखा है.

सोनिया ने शादी के 15 साल तक नहीं ली भारत की नागरिकता, राहुल गांधी न दें कर्तव्य पर उपदेश- गिरिराज सिंह
  • गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को मूर्ख और अहंकारी करार देते हुए कहा कि उन्होंने गीता पढ़ी नहीं है
  • गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार अपनी नीतियों के तहत कार्य कर रही है और किसी दबाव में नहीं है
  • उन्होंने राहुल गांधी की मां की शादी के 15 साल बाद तक भारत की नागरिकता न लेने की बात उठाई
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मूर्ख और अहंकारी मैंने आज तक नहीं देखा है. उन्होंने कहा कि शायद इन्होंने गीता नहीं पढ़ी है. सरकार डरी नहीं है. अपनी नीतियों के तहत सरकार ने काम किया है और कर्तव्य पूरा किया है. दुनिया देख रही है कि आप क्या हो. आपकी मां ने शादी के 15 साल बाद तक भारत की नागरिकता नहीं ली थी. आपके ऊपर खुद दोहरी नागरिकता को लेकर केस चल रहा है. इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी इस स्थिति में नहीं हैं कि वह हमें राष्ट्रधर्म और संविधान सिखाएं.

गिरिराज सिंह ने लिखा, 'राहुल गांधी जी, अहंकार में आकर मर्यादा मत भूलिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार न डरी है, न झुकी है. सरकार अपनी नीतियों और कर्तव्य पथ पर अडिग होकर जनसेवा का कार्य कर रही है. जिनकी माता जी ने शादी के 15 साल बाद तक भारत की नागरिकता नहीं ली और जो खुद दोहरी नागरिकता के घेरे में हैं, वो हमें राष्ट्रधर्म और संविधान न सिखाएं. पूरा देश आपकी असलियत देख रहा है.' गिरिराज सिंह ने एक और पोस्ट में राहुल गांधी पर निशाना साधा है और 1984 के दंगों में न्याय का सवाल उठाया है.

गिरिराज सिंह ने 1984 दंगों वाला सवाल भी उठाया

गिरिराज सिंह ने लिखा, 'आज राहुल गांधी हीरो बनने की कोशिश कर रहे हैं. 1984 के दंगों में सिखों की हत्या के मामले में उन्होंने राजीव गांधी के खिलाफ न्याय सुनिश्चित क्यों नहीं किया? राहुल गांधी 22 साल से सांसद हैं.' बता दें कि गिरिराज सिंह अपने तीखे अंदाज के लिए चर्चित रहे हैं. अब एक बार फिर से उन्होंने नागरिकता वाला सवाल उठा दिया है. पहले भी भाजपा की ओर से सोनिया गांधी पर 15 साल तक नागरिकता न लेने को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh, Giriraj Singh Bihar, Giriraj Singh News, Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com