पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुटकी ली है और कांग्रेस के 'घर-घर चलो अभियान' का जिक्र करते हुए कहा है कि ये पार्टी अब घर ही बैठ गई है. कू पर एक पोस्ट लिखते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी के घर-घर चलो अभियान को कांग्रेस अच्छी तरह स्वीकार कर पांच राज्यों में घर बैठ गई है, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को घर पर बैठाने का काम किया है. अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी घर बैठ जाएगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरअसल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है और इस पार्टी को करारी हार मिली है. ऐसे में नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि जल्द राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस हार जाएगी और घर बैठ जाएगी.
किस राज्य में हासिल की कितनी सीट
1.उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस केवल 2 ही सीटों पर जीत हासिल कर सकी है.
2.पंजाब की 117 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 18 सीटें आई हैं.
3.मणिपुर की 60 सीटों में से कांग्रेस के हाथ 5 सीट लगी हैं.
4.गांव की 40 सीटों में से कांग्रेस 12 सीटों को जीत पाने में कामयाब रही है.
5.उत्तराखंड में कांग्रेस 70 में से 19 सीट पर विजय रही है.
Video: Assembly Elections 2022 : 'टूटना नहीं है...' - यूपी चुनाव में बसपा की करारी हार पर बोलीं मायावती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं