विज्ञापन

UP के अंबेडकरनगर में महिला ने पार की क्रूरता की सारी हदें, ईंट मारकर 4 नाबालिग बच्चों की ले ली जान

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने क्रूरता की हदें पार करते हुए ईंट से हमला कर चार नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी. हत्या के बाद महिला फरार भी हो गई.

UP के अंबेडकरनगर में महिला ने पार की क्रूरता की सारी हदें, ईंट मारकर 4 नाबालिग बच्चों की ले ली जान
  • उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई
  • एक महिला ने क्रूरता की हदें पार करते हुए ईंट से हमला कर चार नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी
  • पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हरकत उन्हीं मासूमों की मां ने की है या यह कोई और महिला है
अंबेडकरनगर:

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला ने क्रूरता की हदें पार करते हुए ईंट से हमला कर चार नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी. हत्या के बाद महिला फरार भी हो गई. घटना की खबर लगते ही घटनास्थल पर एसपी सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद है. मौके पर फॉरेसिक टीम भी मौजूद है. घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले की बताई जा रही है. 

घर बंद, मां भी गायब 

अंबडेकरनगर में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हरकत उन्हीं मासूमों की मां ने की है या यह कोई और महिला है. पुलिस को घर का दरवाजा भी बंद मिला था और मां घर से गायब मिली. शक इसलिए भी गहरा रहा है क्योंकि आरोपित महिला भी हत्या के बाद फरार बताई जा रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

तो इस वजह से तो नहीं कर दी हत्या!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महरुआ निवासी नियाज की पत्नी अपने चार बच्चों के साथ मीरानपुर में रहती थी. नियाज सऊदी अरब में रहता है और वहीं कई साल से नौकरी भी कर रहा है. बताया गया कि नियाज ने वहीं किसी पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया है. आशंका ये भी है कि शायद इसी तनाव के चलते महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया और भाग गई. हालांकि अंबेडकरनगर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. जांच के बाद ही मामला खुलकर सामने आएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- खुले में नमाज की इजाजत नहीं दी जा सकती... इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर क्या बोले मुस्लिम धर्मगुरु?

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, जमकर काटा हंगामा, जानें पूरा मामला
 

लेखक के बारे में
img
रनवीर सिंह
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Crime News, UP News, Ambedkarnagar Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com