इंदौर के सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और अब पुलिस कस्टडी में उनकी पहली तस्वीरें सामने आई हैं. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की बेरहमी से हत्या की गई थी, और जांच में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है. सोनम के साथ चार अन्य आरोपी राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर, और आनंद कुर्मी पुलिस हिरासत में हैं.
सफेद शर्ट और नीली जींस में है राज कुशवाहा
पुलिस कस्टडी में ली गई तस्वीरों में आरोपियों की बॉडी लैंग्वेज साफ तौर पर उनके मानसिक हालात को दर्शाती है. सफेद शर्ट और नीली जींस में राज कुशवाहा, जिसे इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है, शांत और बेफिक्र नजर आ रहा है। उसका चेहरा बिना किसी शिकन के दिखाई देता है. वहीं, सफेद टी-शर्ट और नीली जींस में बैठा आनंद कुर्मी डरा-सहमा दिख रहा है. काली टी-शर्ट और सफेद ट्राउजर में आकाश राजपूत भी तनावग्रस्त और भयभीत लग रहा है. दूसरी ओर, चेक शर्ट और काले ट्राउजर में विशाल ठाकुर का चेहरा भी बेफिक्र दिखाई देता है, जबकि पुलिस के मुताबिक, उसने ही राजा पर खुखरी से पहला वार किया था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रेम संबंध में हुई हत्या
जांच में पता चला है कि सोनम और राज कुशवाहा के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके चलते उन्होंने राजा की हत्या की साजिश रची. सोनम ने मेघालय में अपने पति को सुनसान जगह पर ले जाकर तीन सुपारी किलर आकाश, विशाल, और आनंद के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया. पुलिस ने खून से सनी शर्ट, हत्या में इस्तेमाल खुखरी, और अन्य सबूत बरामद किए हैं.
सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया, जबकि बाकी आरोपियों को इंदौर और सागर से पकड़ा गया. मेघालय पुलिस अब सभी आरोपियों को शिलांग ले जा रही है, जहां क्राइम सीन रीक्रिएट किया जाएगा. इस मामले ने न केवल इंदौर बल्कि पूरे देश में सनसनी फैला दी है.
ये भी पढ़ें-: प्यार, नफरत और साजिश...राजा से शादी तो की लेकिन करीब नहीं आने दिया, मंगलसूत्र भी उतारा, सोनम की वो कसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं