राजस्थान (Rajasthan) के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने वाले प्रथम चरण के चुनाव (Panchayat elections) के लिए मतदान कडे़ सुरक्षा प्रबंधनों के साथ सोमवार को होगा. चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने कहा कि राज्य के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिये मतदान सोमवार को प्रातः 7.30 से सायं पांच बजे तक होगा. उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में लगभग 25 हजार ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि 50 हजार से ज्यादा कार्मिक चुनाव सम्पन्न करवाएंगे.
मेहरा ने बताया कि प्रथम चरण में 10,131 मतदान केंद्रों पर 72 लाख 38 हजार 66 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे जिनमें 37 लाख 47 हजार 347 पुरुष, 34 लाख 90 हजार 696 महिला व 23 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. उन्होंने बताया कि सभी चरणों के मतदान सम्पन्न होने के बाद आठ दिसंबर को मतगणना करवाई जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
चुनाव आयुक्त ने बताया कि सोमवार को अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुझूंनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर जिले की 65 पंचायत समितियों के 1,310 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान करवाया जाएगा.
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र, राज्य, मेडिकल, स्थानीय प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालन कर सुरक्षित मतदान करवाया जाए.
उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था पर लगातार नजर रखें और मतदान केंद्रों के भी दौरे करें.
आयुक्त ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण के लिए 23 नवंबर, द्वितीय चरण के लिए 27 नवंबर, तृतीय चरण के लिए एक दिसंबर और चतुर्थ चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा. मतगणना आठ दिसंबर को प्रातः 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं