विज्ञापन

सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान पंजाब की एक लड़की को सुनहरे सपने दिखाकर झांसे में लिया गया और कलाकार दिलजीत के नाम पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया.

सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
  • हरियाणा के गोंदर गांव में सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग की घटना हुई है.
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी टायसन और आरजू बिश्नोई के नाम से ली है.
  • सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया गया कि कर्मचारियों द्वारा लड़कियों का शोषण और फर्जी शो कर फायदा उठाया गया.

सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग की घटना सामने आई है. इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि यह घटना हरियाणा के गोंदर गांव में हुई. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें इस वारदात का दावा किया गया है. हालांकि, एनडीटीवी इस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है.

सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर (गोंदर गांव, हरियाणा) पर आज जो ऑस्ट्रिया‑मेड हथियार से गोलियां चलाई गईं, वे टायसन बिश्नोई, उसके भाई आरजू बिश्नोई और हरि बॉक्सर (लॉरेंस बिश्नोई गैंग) की ओर से चलवाई गईं. पोस्ट में यह भी कहा गया है कि सिंगर दिलजीत दोसांझ, उनकी मैनेजर सोनाली और गुरप्रताप कांग को पहले ही एक संदेश दिया गया था. दावा किया गया कि कर्मचारियों द्वारा लड़कियों के शोषण और तथाकथित फर्जी शो के जरिए सामूहिक रूप से उनका फायदा उठाने की बात कही गई थी, जिसको लेकर चेतावनी दी गई थी.

पोस्ट में आगे दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलिया टूर के दौरान पंजाब की एक लड़की को सुनहरे सपने दिखाकर झांसे में लिया गया और कलाकार दिलजीत के नाम पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. हालांकि, पोस्ट में यह भी कहा गया है कि दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम को संदेह का लाभ दिया जा रहा है और संभव है कि वे इन बातों से अनजान हों. इसी वजह से कथित तौर पर कई बार संदेश भेजकर दिलजीत और उनकी टीम से इन लोगों को अलग करने की बात कही गई थी.

ये भी पढ़ें : 'आईपैक वाले अभिषेक बनर्जी के नाम से धमकाते थे', हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता लगा रहे गंभीर आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singer Diljit Dosanjh, Singer Diljit Dosanjh's Manager, Crime News, Lawrence Bishnoi Gang, Lawrence Bishnoi Gang Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com