विज्ञापन

हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में आग, बड़ा हादसा टला

13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस में आग लगने की घटना सामने आई है. रेलवे के अनुसार, ट्रेन को दोपहर 2:59 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर लाया गया था.

हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में आग, बड़ा हादसा टला
  • हावड़ा स्टेशन पर 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस के तीसरे कोच के बाथरूम में आग लगी थी.
  • रेलवे स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की सहायता से सात मिनट में आग पर पूरी तरह नियंत्रण प्राप्त कर लिया था.
  • आग लगने के बाद प्रभावित कोच को अलग करने का आदेश ट्रेन एग्जामिनर ने शाम को जारी किया और शंटिंग का काम चल रहा है

हावड़ा स्टेशन पर मंगलवार को 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस में आग लगने की घटना सामने आई है. रेलवे के अनुसार, ट्रेन को दोपहर 2:59 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर लाया गया था. इसके बाद करीब 3:45 बजे यात्रियों ने सूचना दी कि ट्रेन के पिछले हिस्से के तीसरे कोच (एलएस कोच नंबर ER 247929) के बाथरूम से धुआं और आग निकल रही है. सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा और तुरंत कार्रवाई शुरू की.

कर्मचारियों ने दो फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से करीब 7 मिनट में, यानी 3:52 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. घटना के बाद तकनीकी जांच की गई और शाम 4:18 बजे टीएक्सआर (ट्रेन एग्जामिनर) ने प्रभावित कोच को अलग करने का मेमो जारी किया. फिलहाल कोच को हटाने के लिए शंटिंग का काम जारी है. इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

इससे पहले मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम से नयी दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह आग लग गई थी, जिससे दो डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और कई घंटों तक मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही थी.

ये भी पढ़ें : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का उबाल! जानिए सरकार ने कैसे रोकी भारत में पेट्रोल-डीजल की महंगाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Howrah Station Train Fire, Mithila Express Fire News, Train Coach Fire India, Howrah Raxaul Mithila Express Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com