विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2020

पिता लालू यादव से मिलने रांची पहुंचे तेजप्रताप को ठहराने के मामले में होटल पर FIR दर्ज

रांची के नगर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ बुधवार को ‘कैपिटल रेजिडेन्सी’ होटल में ठहरे थे जिसकी शिकायत इलाके के क्षेत्राधिकारी ने पुलिस में की.

पिता लालू यादव से मिलने रांची पहुंचे तेजप्रताप को ठहराने के मामले में होटल पर FIR दर्ज
तेजप्रताप रिम्‍स में इलाजरत अपने पिता लालू यादव से मिलने रांची पहुंचे थे
  • पिता से मिलने रांची पहुंचे थे तेज प्रताप
  • कोरोना काल में कैपिटल रेजिडेन्सी होटल में ठहरे थे
  • इसकी शिकायत क्षेत्राधिकारी ने पुलिस में की थी
रांची:

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं न्यायिक हिरासत में यहां रिम्स में इलाजरत राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap yadav) को कोविड-काल में नियमों के विरुद्ध ठहराने के मामले में राजधानी के एक बड़े होटल के खिलाफ FIRदर्ज की गई है. रांची के नगर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ बुधवार को ‘कैपिटल रेजिडेन्सी' होटल में ठहरे थे जिसकी शिकायत इलाके के क्षेत्राधिकारी ने पुलिस में की.

चंद्रिका राय के JDU में जाने को लेकर बोले तेजप्रताप, 'नीतीश की पार्टी को कुछ नहीं मिलने वाला'

इसके आधार पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम की संगत धाराओं में होटल के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ आज एफआईआर दर्ज की गई है. गौरतलब है कि तेज प्रताप अपने पिता से मिलने बुधवार रात्रि यहां सड़क मार्ग से पहुंचे थे. रात्रि में उन्होंने यहां मुख्य मार्ग स्थित ‘कैपिटल रेजिडेन्सी' होटल के कमरा संख्या 507 में आराम किया और गुरुवार को वह इसी होटल से अपने पिता से मिलने रिम्स गये थे.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन में अभी राज्य में होटल, लॉज या धर्मशालाओं को खोलने की अनुमति नहीं दी गयी है. ऐसे में तेज प्रताप को नियम विरुद्ध होटल में ठहराने के मामले में यह FIR दर्ज की गयी है और मामले की जांच की जा रही है. उल्लेखनीय है कि लालू यादव के तलब करने पर गुरुवार केा तेज प्रताप यहां उनसे मिले थे जहां लालू ने बिहार चुनाव से पहले उन्हें संभलकर बयानबाजी करने की हिदायत दी थी.

तेजप्रताप ने पिता लालू प्रसाद को जेल से निकालने की खाई कसम

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav, Tej Pratap Yadav, Bihar News In Hindi, Bihar News, Hotel, Coronavirus Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com