हरियाणा पंजाब के शंभु बॉर्डर (Shambhu Border) पर किसान आंदोलन पार्ट 2 का हिस्सा बन रहे किसानों के लिए बुरी खबर है. सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और उपद्रव मचाने वाले किसानों की तस्वीरों की पहचान कर, उन का पासपोर्ट और वीजा रद्द करने की तैयारी अब सरकार के द्वारा की जा रही है. पुलिस पासपोर्ट ऑफिस , मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर और भारतीय एम्बेसी में पहचाने गए युवाओं के पासपोर्ट और वीजा रद्द करवाएगी.
शंभू बॉर्डर पर जो किसान दिल्ली कूच को लेकर जोश में पुलिस द्वारा रखे गए बैरिकेड्स तोड़ते या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते नजर आये, ऐसे किसानों के लिए अंबाला पुलिस अब सख्त कदम उठाने जा रही है. अंबाला पुलिस ने ऐसे कई किसानों की फोटो मीडिया से साझा की जो बॉर्डर पर उपद्रव करते दिखाई दे रहे हैं. एक नहीं दो नहीं तीन ऐसी कई फोटो पुलिस ने साझा की है जिनको अंबाला पुलिस पासपोर्ट कार्यालय के साथ-साथ. मिनिस्ट्री आफ होम एफेयर और भारतीय एम्बेसी से साझा करने जा रही है. ताकि इनके पासपोर्ट और वीजा रद्द किये जा सकें.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
पुलिस ने शंभु बॉर्डर पर लगे क्वालिटी पीटीटी सीसीटीवी कैमरों ड्रोन से ऐसी तस्वीरों को निकलना शुरू कर दिया है. अंबाला पुलिस के डीएसपी जोगिन्दर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की इन तस्वीरों को वो पासपोर्ट ऑफिस के साथ-साथ , मिनिस्ट्री ऑफ़ होम अफेयर और भारतीय एम्बेसी में भेजेंगे ताकि पहचाने गए इन युवकों के पासपोर्ट और वीजा रद्द हो सकें।
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं