विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2020

फेसबुक‍ इंडिया की पॉलिसी हेड ने संसदीय समिति द्वारा पूछताछ के बाद द‍िया इस्तीफा

पिछले ही हफ्ते फेसबुक की पॉलिसी हेड अंखी दास से संसदीय समिति के सदस्यों ने भारतीयों के डेटा की सुरक्षा से जुड़े मसले पर करीब दो घंटे तक सवाल-जवाब किए थे.

फेसबुक‍ इंडिया की पॉलिसी हेड ने संसदीय समिति द्वारा पूछताछ के बाद द‍िया इस्तीफा
फेसबुक इंडिया की पॉलिसी हेड अंखी दास (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

फेसबुक (Facebook) इंडिया की पॉलिसी हेड अंखी दास (Ankhi Das) ने कंपनी में अपने पद से इस्तीफा दे द‍िया है. बता दे कि उनका नाम इस सोशल मीडिया साइट पर नफरत फैलाने वाले भाषणो से निपटने को लेकर विवादों में आया था. फेसबुक के भारत में प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने ई-मेल के जरिये बयान में कहा, ‘‘अंखी दास ने फेसबुक में अपने पद से हटने का निर्णय किया है. उन्होंने जन सेवा में अपनी रुचि के अनुसार काम करने के लिये यह कदम उठाया है. अंखी हमारे उन पुराने कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्होंने कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायी...''

अंखी दास और फेसबुक दोनों से को सरकार और अपने कर्मचारियों दोनों की ओर से सवालों का सामना करना पड़ा था कि इस बड़े सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर राजनीतिक कंटेंट को कैसे रेगुलेट क‍िया जाता है. अकेले भारत में भी फेसबुक के 30 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं.

पिछले ही हफ्ते फेसबुक की पॉलिसी हेड अंखी दास से संसदीय समिति के सदस्यों ने भारतीयों के डेटा की सुरक्षा से जुड़े मसले पर करीब दो घंटे तक सवाल-जवाब किए थे.

फेसबुक इंडिया के अधिकारी शुक्रवार को संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष इस मसले पर पेश हुए थे. डेटा प्रोटेक्शन बिल पर अपना पक्ष रखने को लेकर यह बैठक दो घंटे तक चली थी. बैठक में फेसबुक इंडिया का प्रतिनिधित्व पॉलिसी हेड अंखी दास और बिजनेस हेड अजित मोहन ने किया. उन्हें स्पष्ट तौर पर बताया गया कि वे किसी भी भारतीय नागरिक का डेटा प्रचार, कारोबार या चुनाव के दौरान आनुमानिक तौर पर इस्तेमाल नहीं कर सकते.

सूत्रों ने बताया था कि सांसदों ने फेसबुक के अधिकारियों से पूछा कि वे अपने राजस्व का कितना हिस्सा यूजर्स के डेटा प्रोटेक्शन पर खर्च करते हैं. उनसे फेसबुक के कुल राजस्व के बारे में भी मालूमात की गई. कितना टैक्स वे चुकाते हैं, इसकी जानकारी भी मांगी गई थी. (इनपुट भाषा से...)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankhi Das, Facebook India Policy Head, Facebook
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com