विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2020

कश्मीर में भीषण ठंड, श्रीनगर में तापमान शून्य से 5.9 डिग्री नीचे पहुंचा

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा.

कश्मीर में भीषण ठंड, श्रीनगर में तापमान शून्य से 5.9 डिग्री नीचे पहुंचा
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया है. (सांकेतिक तस्वीर)
श्रीनगर:

कश्मीर में बृहस्पतिवार को ठंड का प्रकोप बढ़ गया और घाटी में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया. जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया जबकि उससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. घाटी में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा. अमरनाथ यात्रा के लिए दक्षिण कश्मीर में आधार शिविर पहलगाम में शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान चला गया.

कड़ाके की ठंड में सड़क के कुत्तों का ख्याल रख रही है यह लड़की, टायर से बेड बनाकर सर्दी से कुत्तों का यूं कर रही बचाव

काजीगुंड में शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान रहा. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया. कश्मीर में ‘चिल्लई कलां' की अवधि चल रही है और 40 दिनों की इस अवधि में भीषण ठंड पड़ती है. तापमान गिरने से प्रसिद्ध डल झील समेत घाटी के विभिन्न भागों में जलापूर्ति की पाइपलाइनों में पानी जम जाता है. अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में बर्फबारी के आसार भी रहते हैं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होती है. ‘चिल्लई कलां' की अवधि 21 दिसंबर से शुरू हुई थी और यह 31 जनवरी को खत्म होगी. इसके बाद 20 दिनों के चिल्लई खुर्द (कम ठंड) और फिर 10 दिवसीय चिल्लई बच्चा (सामान्य ठंड) की शुरुआत होगी.

Video: हरियाणा, राजस्थान के कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे, दिल्ली में कड़ाके की ठंड

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir Snowfall, Jammu Kashmir Temperature, Gulmarg Snowfall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com