विज्ञापन

EXCLUSIVE: बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए को मारी गई गोली, देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी में सवार थे और मध्‍यम ग्राम और बारासात के बीच एक स्‍थान पर बिरयानी लेने के लिए रुके थे. इस दौरान उन्‍हें कुछ बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी.

  • पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
  • चंद्रनाथ रथ को बाइक सवारों ने गोली मारी, जो मध्यम ग्राम और बारासात के बीच बिरयानी लेने रुके थे.
  • चंद्रनाथ रथ के सिर और गर्दन में गोली लगी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद से ही प्रदेश में लगातार हिंसा देखने को मिल रही है. बुधवार को एक बड़े घटनाक्रम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर के हत्‍या कर दी गई है. घटना के तुरंत बाद अस्‍पताल ले जाने का एक वीडियो सामने आया है. बंगाल के नए मुख्‍यमंत्री को लेकर के सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे चल रहा है. घटना के वक्‍त सुवेंदु अधिकारी गाड़ी में नहीं थे. 

जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ अपनी गाड़ी में सवार थे और मध्‍यम ग्राम और बारासात के बीच एक स्‍थान पर बिरयानी लेने के लिए रुके थे. इस दौरान उन्‍हें कुछ बाइक सवार फॉलो कर रहे थे. चंद्रनाथ रथ जब गाड़ी में बैठ रहे थे तो हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. 

ये भी पढ़ें: सभी जीते हुए MLA को मिले सुरक्षा, CBI करे पूरे मामले की जांच: NDTV से बोले सुवेंदु अधिकारी के भाई

सुवेंदु अधिकारी के सुरक्षा अधिकारी भी घायल

फायरिंग के दौरान चंद्रनाथ के सिर और गर्दन में गोली लगी थी. घटना के बाद चंद्रनाथ रथ को तुरंत अस्‍पताल में ले जाया गया. हालांकि अस्‍पताल में उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया. 

इस घटना में बुधदेव भी घायल हो गए हैं. बुधदेव, सुवेंदु अधिकारी के निजी सुरक्षा अधिकारी हैं. अस्‍पताल में उनका इलाज किया जा रहा है. 

200 से ज्‍यादा FIR,  400 से ज्‍यादा गिरफ्तार 

बंगाल में चुनाव परिणाम आने के साथ ही हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बुधवार को डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि अब तक 200 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 433 लोगों को विभिन्‍न मामलों में गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही विभिन्न धाराओं में 1100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com