हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections 2024) मतदान से पहले एक विधायक के बेटे का कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है. कांग्रेस विधायक धरम सिंह चोखर का जेल में बंद बेटा सिंकदर चोखर बीमारी का बहाना बनाकर पीजीआई रोहतक में एडमिट हुआ, लेकिन जेल से निकलकर आरोपी घूमता और प्रचार करता नजर आया है. ईडी की टीम ने PGI रोहतक में रेड की तो इस तरह के चौंकाने वाले कई खुलासे हुए हैं. इसके बाद ईडी ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर और डीजी जेल हरियाणा को पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है.

बीमारी का बनाया, अस्पताल से निकलकर चुनाव प्रचार
हरियाणा के समालखा से कांग्रेस विधायक धरम सिंह चोखर और उनका बेटा सिकंदर 400 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपी हैं. पंजाब हाईकोर्ट ने ED और पुलिस को कांग्रेस विधायक धरम सिंह चोखर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. कांग्रेस विधायक कानून की धज्जियां उड़ाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. वहीं कानून की धज्जियां उड़ाने में उनका बेटा भी कम नहीं है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिकंदर चोखर जेल में बंद है. वह बीमारी का बहाना बनाकर PGI रोहतक में एडमिट हुआ और रोजाना अस्पताल से निकलकर घूमता है, फोन पर बात करता है और अपने पिता के चुनावी प्रचार के लिए मीटिंग भी लेता है.

वीडियो में घूमता दिखा आरोपी सिकंदर
इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब ईडी की टीम ने पीजीआई रोहतक में रेड की. बुधवार को ईडी की टीम बिना पुलिसकर्मियों के पीजीआई रोहतक पहुंची थी.
जेल में बंद कांग्रेस विधायक के बेटे का कानून की धज्जियां उड़ाने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अस्पताल से अकेला निकलता है और फॉर्च्युनर से घूमता है. साथ ही आरोपी सिकंदर चुनाव प्रचार में भी जुटा है. साथ ही पार्टी भी करता है.
ED ने FIR दर्ज करने के लिए कहा
इस मामले में ईडी ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है और एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है. साथ ही ईडी ने हरियाणा के डीजी जेल को भी पत्र लिखा है, जिसमें ईडी ने विधायक के बेटे के अस्पताल में नियमों की धज्जियां उड़ाते तमाम सबूतों को भी भेजा है.
आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक धरम सिंह चोखर और उनके बेटे सिकंदर 400 करोड़ के घोटाले के आरोपी हैं. ED ने दोनों पर केस दर्ज किया है. वहीं ईडी ने ही सिकंदर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है.
ये भी पढ़ें :
* कुछ घंटे पहले BJP के साथ, फिर राहुल का थाम लिया हाथ... हरियाणा में अशोक तंवर की गजब पलटी
* 'सनातन समाज कमजोर होगा तो...': हरियाणा के चुनावी रैली में कांग्रेस पर फिर गरजे CM योगी
* लठ गाड़ रखा, इतनी आवाज तो स्टेडियम में ना आई जितनी अड़े आण लाग री... : हरियाणा चुनाव में सहवाग का शॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं