केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं और नेताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत में कम से कम 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो. शाह ने नागपुर में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्हें सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा. बैठक में मौजूद एक नेता ने यह जानकारी दी.
शाह ने कहा कि वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन, संरक्षण वाला और उनके दुरुपयोग से निपटने वाला ‘वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024' जल्द ही संसद में पारित किया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने नागपुर के रेशमबाग इलाके में सुरेश भट्ट हॉल में विदर्भ क्षेत्र के सभी 62 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बातचीत की.
देश को मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित बनाने के संकल्प की बात करते हुए शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया, जिनमें जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और तीन तलाक को रद्द करना शामिल हैं.
पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे ने कहा कि शाह ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा की सफलता में विदर्भ क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया.
बोंडे ने एक मराठी समाचार चैनल से कहा, ‘‘अमित शाह ने हमें जीत का रास्ता दिखाया. उन्होंने कहा कि रास्ता विदर्भ क्षेत्र से होकर गुजरता है. उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा दी है.''
राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 62 विदर्भ क्षेत्र में हैं. भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनावों में राज्य में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अतिरिक्त प्रयास करने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ मतदाताओं तक पहुंचने को कहा है.''
उन्होंने कहा, ‘‘शाह ने पार्टी पदाधिकारियों से सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए भी इसी तरह का उत्साह दिखाने और एक मजबूत संदेश देने को कहा कि हम सभी एकजुट हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को 2024 के विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिलता है, तो यह उसके राजनीतिक करियर का अंत नहीं है.''
भाजपा ने इस साल विदर्भ क्षेत्र की 10 लोकसभा सीट में से केवल दो पर जीत हासिल की थी.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं