विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2011

राजस्थान : पांच हजार डॉक्टरों ने दिया इस्तीफ़ा

केंद्र के समान वेतन और सही समय पर प्रमोशन की मांग को लेकर राजस्थान में ड़ॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।
जयपुर: केंद्र के समान वेतन और सही समय पर प्रमोशन की मांग को लेकर राजस्थान में ड़ॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल की वजह से मरीज़ बेहाल हैं। पूरे राज्य में करीब 9000 डॉक्टर हड़ताल पर हैं। 5 हज़ार डॉक्टरों ने इस्तीफ़ा दे दिया है। दूसरी ओर, इस हड़ताल ने मरीज़ों की परेशानी बढ़ा दी है। सरकारी अस्पतालों में मरीज़ों को देखने वाला कोई नहीं है। सबसे ज़्यादा परेशानी उन मरीज़ों को हो रही है जिनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज करने वाला कोई नहीं है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राजस्थान, हड़ताल, डॉक्टर, इस्तीफ़ा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com