आज लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर बहस होगी, जबकि राज्यसभा में इस मुद्दे पर कल ही बहस हो चुकी है, जिस पर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी जवाब देंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
खुदरा कारोबार में एफडीआई पर टकराव खत्म होने के बाद अब विपक्ष महंगाई के मुद्दे पर फिर से सरकार को घेर रहा है। आज लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर बहस होगी, जबकि राज्यसभा में इस मुद्दे पर कल ही बहस हो चुकी है, जिस पर आज वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी जवाब देंगे। राज्यसभा में कल विपक्ष ने महंगाई को लेकर सरकार को खूब खरी−खोटी सुनाई। सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने महंगाई रोकने के उपाय भी सुझाए। उन्होंने कहा कि सरकार वायदा कारोबार को खत्म करके पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर लगाम लगाए, तो काफी हद तक महंगाई पर काबू पाया जा सकता है। येचुरी ने यह भी कहा कि बफर स्टॉक से ज्यादा पड़े अनाज को बाजार में उतारने से भी कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। बफर स्टॉक में जितना अनाज होना चाहिए, उससे 600 लाख टन ज्यादा अनाज सरकार के पास है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महंगाई, लोकसभा, महंगाई पर बहस