विज्ञापन

हत्या, डकैती, अपहरण और... जंतर मंतर हिंसा में शामिल अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन शुरू

दिल्ली पुलिस के दिए रिकॉर्ड के अनुसार, जंतर-मंतर हिसा के दौरान चिह्नित किए गए अपराधियों में से 61 पर दुष्कर्म (रेप) के मामले दर्ज हैं. 6 पर पॉक्सो (POCSO) कानून के तहत मामले दर्ज हैं. 25 पर महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप हैं. 229 पर आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं.

हत्या, डकैती, अपहरण और... जंतर मंतर हिंसा में शामिल अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन शुरू

जंतर-मंतर हिंसा में शामिल अपराधियों पर अब एक्शन शुरू हो गया है. सुप्रीम कोर्ट की सहमति के बाद दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. सुप्रीम कोर्ट में पुलिस ने कहा था कि विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर मंतर पर 2873 अपराधी देखे गए. इन अपराधियों की पहचान FRS के जरिए की गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, FRS (फेशियल रिकग्निशन सिस्टम) से पहचाने गए 2,873 लोगों में से 989 लोगों का गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड मिला है. इनमें 101 लोग हत्या के मामलों में आरोपी रह चुके हैं. 62 पर हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं. 284 लोग डकैती और लूट के मामलों में शामिल रहे हैं.

दिल्ली पुलिस के दिए रिकॉर्ड के अनुसार, जंतर-मंतर हिसा के दौरान चिह्नित किए गए अपराधियों में से 61 पर दुष्कर्म (रेप) के मामले दर्ज हैं. 6 पर पॉक्सो (POCSO) कानून के तहत मामले दर्ज हैं. 25 पर महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप हैं. 229 पर आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं.

अपरहण के अपराधियों की भी हुई पहचान

135 लोग स्नैचिंग के मामलों में शामिल रहे हैं. 19 पर अपहरण के मामले दर्ज हैं. 67 पर NDPS (नारकोटिक्स) कानून के तहत मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इनमें से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जिनके खिलाफ एक से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. हत्या के 101 आरोपियों में से 42 पर दो या उससे ज्यादा केस हैं, जबकि 12 पर 10 या उससे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. हत्या की कोशिश के 62 आरोपियों में से 25 पर दो या उससे ज्यादा केस हैं.

डकैती और लूट के 284 आरोपियों में से 155 पर दो या उससे ज्यादा केस हैं. जबकि 31 पर 10 या उससे ज्यादा मामले दर्ज हैं. रेप के 61 आरोपियों में से 8 पर दो या उससे ज्यादा केस हैं. महिलाओं से छेड़छाड़ के 25 आरोपियों में से 6 पर दो या उससे ज्यादा मामले दर्ज हैं.

NDPS के 67 आरोपियों में से 9 पर दो या उससे ज्यादा केस हैं. 10 अक्टूबर को ये अपराधी दिल्ली न आए इस पर भी नजर है.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने बदली रणनीति, हर प्रदर्शन से पहले इन 10 जानकारियों पर होगा फोकस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Jantar Mantar, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com