विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2022

दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के कुछ कर्मियों के खिलाफ दर्ज किया केस, पत्रकार से बदसलूकी के आरोप : सूत्र

26 तारीख़ को होटल इम्परियल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरोप है कि पंजाब पुलिस ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी धक्का-मुक्की और मारपीट की थी.

दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के कुछ कर्मियों के खिलाफ दर्ज किया केस, पत्रकार से बदसलूकी के आरोप : सूत्र
दिल्ली पुलिस जल्द पंजाब के पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर सकती है.
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. ये मुकदमा कनॉट प्लेस थाने में दर्ज किया गया है. दरअसल 26 तारीख़ को होटल इम्परियल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरोप है कि पंजाब पुलिस ने एक पत्रकार के साथ बदसलूकी करने के साथ धक्का-मुक्की की.

जिसके बाद पीड़ित पत्रकार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की थी. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस जल्द पंजाब पुलिस के पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर सकती है. पिछले कुछ दिनों से पंजाब पुलिस काफी सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में आप पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास के घर पहुंचने के बाद भी पंजाब पुलिस ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी.

ये भी पढ़ें: बचपन में अधूरी रह गई थी दसवीं पास करने की तमन्ना, 40 साल बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए BJD विधायक

जब पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पहुंची थी तो उन्होंने खुद इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी. तस्वीरें ट्वीट करने के साथ ही कुमार विश्वास ने पंजाब सीएम भगवंत मान को चेतावनी भी दी थी. कुमार ने ट्वीट किया था- "सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है. एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा. देश मेरी चेतावनी याद रखे"

VIDEO: पटियाला बवाल के बाद हिंदू संगठनों ने आज बंद का किया एलान, कर्फ्यू में दी गई छूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Punjab Police, Delhi Police Filed Case Against Punjab Police, Misbehaving With Journalist, Arvind Kejriwal, Punjab Policeman Beat Up Journalist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com