दिल्ली में भीषण लू का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राजधानी समेत कई राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. 6 या 7 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अगले छह दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है. हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के लोग भी झुलसाने वाली गर्मी झेलने को मजबूर होंगे. मौसम विभाग ने इन इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है.

लू करेगी परेशान
मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है. इस अवधि में आमतौर पर खूब लू चलती है. इस साल गर्मी और भी खतरनाक रूप ले सकती है. वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है. मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अप्रैल से पारा बढ़ना शुरू होगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंच जाएगा. ठीक इसी तरह 7 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले छह दिन दिल्ली में गर्म हवाएं चलेंगी.
- इस दौरान पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
- आईएमडी के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले पांच दिनों में तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है.
- मौसम विभाग ने राजस्थान के अनेक भागों में तीव्र गर्मी पड़ने और लू चलने की चेतावनी भी दी है.
8 अप्रैल को मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन इन दोनों दिनों में बहुत ज्यादा उमस और गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा. दिन के वक्त तेज चल रही हवाओं और लू के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

बता दें भारत में आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच चार से सात दिन लू चलने के दर्ज किए जाते हैं. जिन राज्यों में सामान्य से अधिक लू वाले दिन रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश (पूर्वी क्षेत्र), झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे कुछ राज्यों में इस अवधि के दौरान 10 से 11 दिन तक लू चल सकती है. (एजेंसी इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं