विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2022

दिल्ली : शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, युवक ने की 22 साल की युवती की हत्या

पुलिस के अनुसार, मान सिंह पास की ही रेडीमेड कपड़ों की एक फैक्ट्री में काम करता था. घटना वाले दिन उसने  फैक्ट्री से एक जोड़ी कैंची लाने और घर पर काम करने का फैसला किया. सभी के काम पर जाने के बाद आरोपी ने बीयर पी.

दिल्ली : शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, युवक ने की 22 साल की युवती की हत्या
दिल्ली में युवक ने की शादीशुदा युवती की हत्या, जानें मामला (प्रतीकात्मक फोटो)

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को यौन संबंधों को ठुकराने पर अपनी पड़ोसी की कथित तौर पर हत्या के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के निवासी मान सिंह के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि 1 जुलाई को रघुब्रपुरा-2 में एक 22 वर्षीय युवती सीढ़ियों पर खून से लथपथ पड़ी है, जिसके बाद उन्हें तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस के अनुसार, मान सिंह पास की ही रेडीमेड कपड़ों की एक फैक्ट्री में काम करता था. घटना वाले दिन उसने  फैक्ट्री से एक जोड़ी कैंची लाने और घर पर काम करने का फैसला किया. सभी के काम पर जाने के बाद आरोपी ने बीयर पी.

जब पीड़िता कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई तो आरोपी ने उसका रास्ता रोक दिया और उससे यौन संबंध बनाने की मांग की. जब उसने मना किया और अपने पति को बताने की धमकी दी तो उसने उसका गला काट दिया.

पुलिस उपायुक्त  सत्यसुंदरम (शाहदरा) ने कहा कि रविवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, जहां पता चला कि पीड़िता का गला धारदार हथियार से काटा गया है, जिसके बाद गांधी नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है." 

ये VIDEO भी देखें- बारिश से बेहाल हुई मुंबई, निचले इलाकों में भरा पानी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police, Man Kills Woman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com