दिल्ली से पूर्व विधायक और कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के मामा रामबीर शौकिन के सहयोगी विजय पर गुरुवार शाम 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वारदात के समय विजय अपनी गाड़ी से अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहे थे. विजय पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने विजय को अस्पताल में भर्ती किया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
घायल विजय अपने परिवार के साथ ककरौला गांव में रहता है. विजय ककरौला गांव में ही वाटर प्लांट चलाता है. गुरुवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है. सूचना के बाद द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां विजय उन्हें घायल अवस्था में गाड़ी में मिला. पुलिस ने तुंरत उसे अस्पताल में भर्ती किया. उपचार के बाद विजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहा था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसी दौरान जब वह द्वारका मोड़ पर पहुंचा, मेट्रो पिलर संख्या 821 के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने इनकी कार के आगे एकाएक मोटरसाइकिल रोकी और फायरिंग शुरू कर दी. करीब चार गोलियां मारी गई हैं. वारदात के बाद मोटरसाइकिल सवार बदमाश मौके से फरार हो गए.
पुलिस घटनास्थल व आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि विजय द्वारका नॉर्थ थाने का घोषित अपराधी है. उस पर हत्या, हत्या का प्रयास जैसी संगीन धाराओं में कई केस दर्ज हैं. साथ ही विजय पूर्व विधायक रामबीर शौकिन का सहयोगी रहा है. पुलिस को आशंका है कि विजय ने ककरौला गांव में ही एक युवक की हत्या की थी. इस मामले में वह जेल में भी रहकर आया था. इसी हत्या का बदला देने के लिए उस पर फायरिंग की गई है. हालांकि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं