विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2023

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में आग, छात्रों ने रस्सी के सहारे बचाई जान, दिखा भयावह मंजर

पुलिस के मुताबिक- आग एक बिजली के मीटर में लगी थी, जो ज्यादा बड़ी नहीं थी, लेकिन धुंआ उठने के बाद बच्चे पैनिक हो गए और बिल्डिंग से पीछे के रास्ते से उतरने लगे, जिस कारण 4 स्टूडेंट घायल हो गए है.

दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में आग लग गई.
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में आज आग लग गई, जिसके बाद छात्रों को रस्सी के सहारे कूदकर जान बचानी पड़ी. मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां मौजूद हैं. अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है. आग करीब 12 बजे लगी.

पुलिस के मुताबिक, आग एक बिजली के मीटर में लगी थी, जो ज्यादा बड़ी नहीं थी, लेकिन धुंआ उठने के बाद बच्चे पैनिक हो गए और बिल्डिंग से पीछे के रास्ते से रस्सी के सहारे उतरने लगे, जिस कारण 4 स्टूडेंट घायल हो गए है. दरअसल, रस्सी के सहारे उतरने के प्रयास में कई छात्रों के हाथों से रस्सी छूट गई और वे जमीन पर गिर गए.

वहीं दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि 12:27 बजे हमें कॉल मिली की एक बिल्डिंग में आग लगी है. बाद में पता चला कि वे कोचिंग सेंटर है और उसमें कुछ बच्चे फंसे हुए हैं. हमने कुल 11 गाड़िया भेजी. आग पर काबू पा लिया गया है. मीटर में आग लगी थी. कुछ बच्चे घबराकर खिड़की से बाहर आ गए. 4 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं.

दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने कहा कि आग बिल्डिंग के मीटर में लगी थी. धुंआ ऊपरी मंजिल पर फैल गया, जिसके कारण अफरा तफरी मच गई. वहां सिविल सर्विसेस का कोचिंग सेंटर था, कुछ छात्र खिड़की से नीचे आने का प्रयास कर रहे थे. इसमें 3-4 छात्रों को चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. आग पर काबू पा लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Fire Breaks Out, Mukherjee Nagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com