दिल्ली के रामलीला मैदान में मौका भी था और दस्तूर भी था. जब एनडीए के तमाम घटकदलों के नेता एक साथ मौजूद थे. शिवसेना से लेकर टीडीपी और लोजपा से लेकर जदयू तक के नेता मंच पर मौजूद थे. इसी दौरान एक समय ऐसा भी आया जब बड़े ही गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात हुई. इस दौरान पास ही खड़े होकर सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मुस्कुरा रहे थे. पीएम मोदी ने ठहरकर शिंदे से बात की. इस तस्वीर के माध्यम से 'एनडीए में सबकुछ ठीक है... यह संदेश देने की कोशिश हुई. इस दौरान मंच पर खड़े तमाम नेता दोनों नेताओं की चल रही बातचीत को सुन रहे थे.
क्या शिंदे और फडणवीस में है तकरार?
गौरतलब है कि हाल के दिनों में महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच खटपट की कुछ खबरे मीडिया में सामने आई थी. राजनीति के जानकार इसे कोल्ड वॉर बता रहे थे. चर्चा यह थी कि महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट के कुछ विधायकों की वीआईपी सुरक्षा हटाने से दोनों ही दलों में खटपट की शुरुआत हुई है. दरअसल गृह विभाग ने महाराष्ट्र में वीआईपी सुरक्षा की समीक्षा के बाद शिवसेना शिंदे गुट, बीजेपी और अजित गुट के विधायकों की Y दर्जे की सुरक्षा हटा दी थी.
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
क्या दूर हो गयी शिंदे की नाराजगी?
रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण में शामिल होने से पहले शिंदे ने रेखा गुप्ता को बधाई दी थी. उन्होंने कहा था कि दिल्ली में लाडली बहन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी. पीएम मोदी दिल्ली में एक महिला को बहुत बड़ा मौका देने जा रहे हैं.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से कहा, "हमारे लिए बहुत ही खुशी और सौभाग्य की बात है कि दिल्ली में हमारी लाडली बहना मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. इससे पहले महाराष्ट्र चुनाव में भी लाडली बहनों ने हमारी बहुमत से सरकार बनवाई थी. अब दिल्ली में भी हमारी लाडली बहना मुख्यमंत्री बनेगी, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं. वो एक महिला बहन को बहुत बड़ा मौका दिल्ली में दे रहे हैं."
एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
एकनाथ शिंदे ने बुधवार को फिल्म ‘छावा' देखी थी. इस दौरान उन्होंने फिल्म और उसके कलाकारों की तारीफ किया था. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सभी लोगों के मन में फिल्म ‘छावा' को लेकर उत्साह है. एकनाथ शिंदे ने कहा था, "आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है. ऐसे में ‘छावा' फिल्म भी आई है, जिसमें संभाजी महाराज की महानता और शौर्य के बारे में सिनेमा के माध्यम से दिखाया गया है। मैं फिल्म के कलाकार विक्की कौशल की तारीफ करूंगा, जिन्होंने महान पराक्रमी राजा की महानता को पेश किया है.
एकनाथ शिंदे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा वीर सावरकर का अपमान करने की कोशिश की है और अब वह (राहुल गांधी) जानबूझकर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान कर रहे हैं. यह कोई गलती या जुबान फिसलना नहीं है, यह सभी शिवभक्तों का जानबूझकर किया गया अपमान है."
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं