विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2019

Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए लॉन्च किया 'केजरीवाल फिर से' कैंपेन

मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा 'जमीन पर जाओ कॉलोनियों, बस्तियों में जाओ तो हर जगह लोग कह रहे हैं कि आपने काम किया है, आपका काम बोल रहा है.

Delhi Assembly Election: आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए लॉन्च किया 'केजरीवाल फिर से' कैंपेन
AAP ने लॉन्च किया अपना कैंपेन.
नई दिल्ली:

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2019) के लिए अपना कैंपेन लॉन्च कर दिया है. पार्टी में इस कैंपेन को 'केजरीवाल फिर से' नाम दिया है. इसके तहत पार्टी ने एक नंबर 9509997997 जारी किया है. इस नंबर पर कॉल करके वॉलंटियर अरविंद केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए आम आदमी पार्टी से जुड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी विधानसभा चुनाव में सीएम पद के उम्मीदवार!

आम आदमी पार्टी के 7 साल पूरे हो गए हैं. पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान 'केजरीवाल फिर से' कैंपेन लॉन्च करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा ' केजरीवाल फिर से कैंपेन का मतलब यह नहीं है कि मैं फिर से बल्कि इसका मतलब है 24 घंटे बिजली फिर से, शानदार सरकारी स्कूल फिर से. यह बताना पड़ेगा जनता को कि अगर आम आदमी पार्टी दोबारा सत्ता में नहीं आई तो फिर 24 घंटे बिजली फिर से नहीं है, सरकारी स्कूल फिर से वैसे ही हो जाएंगे, अस्पताल वैसे ही हो जाएंगे, फिर बिजली फिर से महंगी हो जाएगी'.

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी. मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने कहा 'जमीन पर जाओ कॉलोनियों, बस्तियों में जाओ तो हर जगह लोग कह रहे हैं कि आपने काम किया है, आपका काम बोल रहा है. आपको कोई नहीं हरा सकता, केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने से कोई नहीं रोक सकता. इस बात को ध्यान रखना यह सुनने में अच्छी लगती हैं लेकिन अगले 1 महीने अगर लापरवाही कर दी और ओवर कॉन्फिडेंट हो गए तो स्थिति अच्छी नहीं रहेगी'.

आम आदमी पार्टी कि दिल्ली यूनिट के संयोजक गोपाल राय ने बताया कि इस कैंपेन के जरिए दिल्ली और देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के वॉलिंटियर्स जोड़े जाएंगे. गोपाल राय ने कहा 'केजरीवाल फिर से चैंपियन के माध्यम से हम दिल्ली, देश और पूरी दुनिया के वॉलिंटियर्स का आवाहन कर रहे हैं कि अगला विधानसभा चुनाव केवल दिल्ली का नहीं है बल्कि देश के लिए एक नई दिशा, एक नई रोशनी का आगाज़ करने वाला चुनाव है'.

Video: पार्टी तय करती है मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार: हरदीप सिंह पुरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Assembly Election 2020, Aam Aadmi Party, Kejriwal Phir Se Campaign
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com