India Sri Lanka Deals: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीलंका दौरे के दोनों पड़ोसी देशों के बीच कई अहम समझौतों पर मुहर लगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच शनिवार को कोलंबो स्थित राष्ट्रपति सचिवालय में हुई द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, ऊर्जा, मंदिरों का विकास सहित कई अन्य मुद्दों पर सहमति बनी. दोनों देशों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने और त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.
स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग पर सहमति
हस्ताक्षरित अन्य एमओयू में विद्युत के आयात/निर्यात के लिए एचवीडीसी इंटरकनेक्शन का कार्यान्वयन; डिजिटल परिवर्तन के लिए बडे स्तर पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग, पूर्वी प्रांत के लिए बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता, स्वास्थ्य-चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग और फार्माकोपिया सहयोग, शामिल हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
श्रीलंका में स्थित मंदिरों के विकास में मदद करेगा भारत
इसके अलावा त्रिंकोमाली में थिरुकोनेश्वरम मंदिर, नुवारा एलिया में सीता एलिया मंदिर और अनुराधापुरा में पवित्र शहर परिसर परियोजना के विकास के लिए भारत से अनुदान सहायता; 'अंतर्राष्ट्रीय वेसाक दिवस 2025' पर श्रीलंका में भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी; साथ ही ऋण पुनर्गठन पर द्विपक्षीय संशोधन समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए.
ஜனாதிபதி அநுரகுமார திசாநாயக்க அவர்களுடன் கொழும்பில் விரிவானதும் பயனுள்ளதுமான பேச்சுகளில் ஈடுபட்டிருந்தேன். சில மாதங்களுக்கு முன்னர், ஜனாதிபதியாக பதவியேற்றபின்னர் தனது முதலாவது வெளிநாட்டு பயணத்துக்காக ஜனாதிபதி அநுர குமார திசாநாயக்க அவர்கள் இந்தியாவை தெரிவுசெய்திருந்தார். தற்போது,… pic.twitter.com/7h5roeIQyO
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2025
दांबुला में 5000 मीट्रिक टन वाला गोदाम बनेगा
दोनों नेताओं ने कृषि के क्षेत्र में उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना, दांबुला में अपनी तरह का पहला 5000 मीट्रिक टन तापमान नियंत्रित गोदाम और श्रीलंका के सभी 25 जिलों में धार्मिक स्थलों को 5000 सौर रूफटॉप यूनिट की सप्लाई का भी संयुक्त रूप से ई-उद्घाटन किया.
पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण'
इससे पहले श्रीलंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'मित्र विभूषण' से नवाजा. राष्ट्रपति दिसानायके ने उन्हें यह सम्मान दिया. यह किसी विदेशी राष्ट्र की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 22वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है.
दोनों देशों के बीच 7 अहम समझौते हुए
दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बातचीत में इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों की सुरक्षा एक दूसरे से जुड़ी हुई तथा एक दूसरे पर निर्भर है. यह रक्षा समझौता उन सात अहम समझौतों में से एक है जिन पर प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच व्यापक वार्ता के बाद हस्ताक्षर किए गए.
श्रीलंका में भारतीय सेना के हस्तक्षेप के 4 दशक बाद बड़े डील
इस रक्षा समझौते को रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. यह समझौता श्रीलंका में भारतीय शांति रक्षा सेना के हस्तक्षेप के लगभग चार दशक बाद हुआ है. दोनों देशों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए.
यह भी पढे़ं - 'ये 140 करोड़ भारतीयों...' पीएम मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं