- 'दोनों सीएम' से बुरेवी के कारण बन रही परिस्थिति पर की चर्चा
- हाल ही में तमिलनाडु ने 'निवार' का सामना किया है
- चार दिसंबर को तमिलनाडु के तट को पार कर सकता है ‘बुरेवी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों से बात की तथा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी' (Cyclone Burevi) के कारण इन राज्यों के कई हिस्सों में बन रहे हालात पर चर्चा की. मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हमने राज्य के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान बुरेवी के कारण बन रही परिस्थिति पर चर्चा की. केंद्र सरकार तमिलनाडु को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी. मैं प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं.''
चक्रवाती तूफान निवार: चेन्नई से सटे इलाके के लिए फिर एक बुरा सपना, सीएम पलानीस्वामी ने दिया दखल
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Had a telephone conversation with Tamil Nadu CM Thiru @EPSTamilNadu Ji. We discussed the conditions prevailing in parts of the state due to Cyclone Burevi. Centre will provide all possible support to TN. I pray for the well-being and safety of those living in the areas affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 2, 2020
Spoke to Kerala CM Shri @vijayanpinarayi Ji on the conditions prevailing due to Cyclonic Storm Burevi in the state. Assured all possible support from the Centre to help Kerala. Praying for the safety and well-being of those staying in the affected areas.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 2, 2020
महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने कहा- ‘निसर्ग' से मुकाबला करने में राज्य के लोगों ने दिखाया जज्बा
केरल के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान बुरेवी के कारण बन रहे हालात पर विजयन के साथ उनकी चर्चा हुई है और केंद्र सरकार केरल को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी.'' प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं केरल के प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं.'' भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा है कि कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है. विभाग ने बताया कि उसके बाद वह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा.
निवार ने मचाया कोहराम, तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं