- दिल्ली के वेलकम की है घटना
- पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया
- मृतक की पहचान की कोशिश जारी
दिल्ली से एक हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आरोपी शख्स एक युवक पर लगातार चाकू से हमला करता और बाद में उसके गले पर चाकू रखकर उसे रेतते दिख रहा है. कई बार चाकू रेतने के बाद आरोपी शुख्स शव को लाते मारता है और फिर उसी के सामने खड़े होकर डांस भी करता है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शक्स एक नाबालिक है. और उसने इस घटना को महज 350 रुपये के लिए किया.
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार घटना वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी इलाके की है. पुलिस की शुरुआत जांच में पता चला है कि इस हत्या के पीछे का मकसद डकौती थी. पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले पीड़ित शख्स का गला घोंटा और बाद में उसकी बेरहमी हत्या कर दी.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में उसपर किए गए हमले की घटना कैद हुई है. इस फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह से आरोपी पहले मृतक के शव को बालों से खींच कर गली में बाहर लाता है और बाद में उसके ऊपर एक के बाद एक कई हमले करता है. कई बार हमला करने के बाद भी जब उसे भरोसा नहीं होता कि वह मर चुका है तो वह उसका गला रेतने लगता है. गला रेतने के बाद वह उसके शव के सामने डांस भी करता है और बाद में शव को बालों से पकड़कर फिर गली के अंदर लेकर चला जाता है.
नॉर्थ ईस्ट पुलिस के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि हमे मंगलवार को रात करीब सवा ग्यारह बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी. कॉल करने वाले ने बताया था कि मृत की उम्र 18 वर्ष के करीब है और उसकी हत्या एक नाबालिग ने की है. इसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची और उस शख्स का पास के अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पुलिस ने इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महज 350 रुपये के लिए यह हत्या की है. पुलिस फिलहाल पीड़ित की पहचान करने में जुटी है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है, और जांच में सहायता के लिए एक फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर भेजा गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं