विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों को कोरोनावायरस (Coronavirus) ने अपनी जद में लिया था. अभी तक 10.20 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 22.06 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन पहले के मुकाबले इसकी रफ्तार जरूर कम हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,07,33,131 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,083 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 14,808 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 137 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 1,04,09,160 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,54,147 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या दो लाख से नीचे है. इस समय देश में 1,69,824 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 96.98 प्रतिशत पर पहुंच गया है. यह अब तक सबसे ज्यादा है. पॉजिटिविटी रेट 1.72 फीसदी है. डेथ रेट 1.43 प्रतिशत है. 29 जनवरी को 7,56,329 COVID-19 सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 19,58,37,408 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

Here are the Updates on Coronavirus (COVID-19) Cases:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Covid-19 Cases In India, Coronavirus Vaccine, Coronavirus Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com