विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर एक बार फिर बढ़ रहा है. पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के नए मामलों में तेजी देखी जा रही है. रविवार को 25,000 से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 25,320 नए COVID-19 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,59,048 हो गई. वहीं, एक दिन यानी बीते 24 घंटे में संक्रमण से 161 और लोगों की मौत हुई. इसी के साथ देश में अब तक 1,58,607 लोगों की मौत हो चुकी है. 

आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस समय 2,10,544 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 1.85 प्रतिशत है. वहीं, नए मामलों में बढ़ोतरी की वजह से मरीजों के ठीक होने की दर में भी गिरावट आई है और यह 96.75 प्रतिशत पर आ गई है. मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,89,897 हो गई है. 

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Cases Updates In India, COVID Updates In India, COVID-19 Vaccine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com