विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़ती नजर आ रही है. कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है. आज 1.65 लाख से कुछ ज्यादा नए मामले सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,65,553 नए मामले दर्ज किए गए जबकि इस दौरान 3,460 मरीजों की घातक वायरस की वजह से जान गई. देश में कोरोना के केस तो घटे हैं, लेकिन मौतों की संख्या अब भी चिंता का विषय बनी हुई है.

देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2.8 करोड़ के करीब (2,78,94,800) पहुंच गई है. वहीं, अब तक 3 लाख 25 हजार से ज्यादा (3,25,972) लोगों को वायरस की वजह से जान गंवानी पड़ी है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Updates, Covid-19, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com