- कहा, कांग्रेस पार्टी बनाती रहेगी केंद्र सरकार पर दबाव
- पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों से आम लोग परेशान
- पेट्रो उत्पादों के दाम बढ़ा सरकार ने साढ़े 6 साल में 21 लाख करोड़ कमाए
कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (Fuel prices) की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडगे (Mallikarjun Kharge) ने यह भी कहा कि कांग्रेस (Congress) महंगाई के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए सरकार पर दबाव बनाती रहेगी. उन्होंने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्यसभा में हमने नियम 267 के तहत नोटिस देकर कहा था कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं और इससे आम लोगों को बहुत परेशानी हो रही है, ऐसे में इस पर चर्चा हो.''
TMC ने की संसद सत्र स्थगित करने की मांग, कहा- 'चुनाव के चलते सांसदों को आने में होगी दिक्कत'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खडगे के मुताबिक, कांग्रेस की सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 109 डॉलर प्रति बैरल थी तो उस वक्त 71 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा था. अब कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल है तो पेट्रोल करीब 100 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. उन्होंने दावा किया, ‘‘पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ने पिछले साढ़े छह साल में 21 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं. हमारा सवाल है कि इस रकम का कहां इस्तेमाल किया गया? यह सरकार अमीरों का कर्ज माफ कर रही है. लेकिन गरीबों और मध्य वर्ग पर बोझ बढ़ता चला जा रहा है.''
तेल, गैस की कीमतों पर राज्यसभा में जोरदार हंगामा, 10 बातें
कांग्रेस सांसद खडगे ने कहा, ‘‘हम इन मुद्दों पर सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है. हम चाहते हैं कि इन मुद्दों को उठाने और चर्चा के लिए समय दिया जाए.'' सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘‘महंगाई (Inflation) के कारण किसानों को भी गहरी चोट लगी है. किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं.'' उन्होंने दावा किया कि आंदोलन कर रहे किसानों के बारे में इस सरकार ने एक शब्द नहीं बोला है. हुड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार को किसानों की चिंता नहीं है जिससे किसानों में बहुत आक्रोश है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं