कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को कथित तौर पर दक्षिणपंथी संगठन द्वारा एक जनवरी को कोरेगांव भीमा विजय स्मारक को ध्वस्त करने की धमकी पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ भी होता है तो उसका माकूल जवाब मिलेगा.
यहां विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने दावा किया, ‘‘करणी सेना ने चेतावनी दी है कि वह एक जनवरी को मनाए जाने वाले शौर्य दिवस पर कोरेगांव भीमा स्थित विजय स्तंभ को ध्वस्त कर देगी.''
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र शांतिपूर्ण राज्य है और कुछ संगठनों द्वारा इस तरह का उकसावा ठीक नहीं है. महाराष्ट्र की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.''
राउत ने कहा, ‘‘संगठन भीम को मानने वालों को उकसा रहे हैं और समाज में खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर वे ऐसा कुछ करते हैं तो उन्हें माकूल जवाब मिलेगा.''
गौरतलब है कि दलित कथानक के मुताबिक सन 1818 में कोरेगांव भीमा की लड़ाई में जातिवाद पर जीत मिली थी, क्योंकि ब्रिटिश सेना की बड़ी संख्या में दलित महार सैनिकों वाली टुकड़ी ने मराठा राज्य की पेशवा सेना को हराया था. एक जनवरी 1818 के कोरेगांव भीमा युद्ध में मारे गए सैनिकों की याद में ब्रिटिश शासन ने विजय स्मारक स्थापित किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं