- वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने कांग्रेस को निशाना बनाना शुरू कर दिया
- हजारों ट्वीट के साथ बालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड करने लगीं
- एक ट्वीट में कहा गया राहुल जी सभा में होते तो 'राहुल बजाज जिंदाबाद' होता
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) जिंदाबाद...कांग्रेस (Congress) पार्टी जिंदाबाद...राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जिंदाबाद... प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जिंदाबाद!! यह नारे आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में पार्टी के नेता सुरेंद्र कुमार ने लगवाए. सोनिया से राहुल तक के जिंदाबाद के नारे तक तो सब ठीक था, लेकिन जब बालीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के जिंदाबाद का नारा लगा तो मंचासीन नेताओं के साथ-साथ जनसभा में मौजूद भीड़ भी हतप्रभ रह गई. कांग्रेस को इस वाकये पर शर्मसार होना पड़ा. इस घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया जो तेजी से वायरल हो गया. इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
दिल्ली में रविवार को कांग्रेस ने एक जनसभा आयोजित की. इस सभा में कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (Subhash Chopra) भी मौजूद थे. सभा के दौरान कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार ने नारे लगाना शुरू कर दिए. उन्होंने नारा लगवाया- सोनिया गांधी....जनता ने कहा- जिंदाबाद. फिर कहा, कांग्रेस पार्टी...भीड़ ने जोश के साथ कहा- जिंदाबाद. फिर कहा, राहुल गांधी...जनता बोली- जिंदाबाद. और फिर नारा लगवाया, प्रियंका चोपड़ा....जनता ने कहा- जिंदाबाद! इस आखिरी नारे के साथ मंच पर सुरेंद्र कुमार के साथ खड़े सुभाष चोपड़ा सकपका गए और बगलें झांकने लगे. सुरेंद्र कुमार शायद प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा बोल गए, लेकिन इसका असर जल्द ही सामने आने लगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कांग्रेस की नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हजारों ट्वीट के साथ प्रियंका चोपड़ा ट्रेंड करने लगीं. दूसरी तरफ इस वीडियो को लेकर ट्विटर पर लोगों ने कांग्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
एक व्यक्ति ने ट्वीट किया ''भगवान भला करे!! राहुल गांधी इस रैली में नहीं आए या फिर उन्हें इसमें आमंत्रित नहीं किया गया. नहीं तो निश्चित ही नारा लगाया जाता राहुल बजाज जिंदाबाद.'' यह बात उद्योगपति राहुल बजाज से जोड़कर कही गई जो कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर की गई टिप्पणी को लेकर काफी चर्चा में हैं.
एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया ''प्रियंका चोपड़ा कांग्रेस में कब शामिल हो गईं?''
#WATCH Delhi: Slogan of "Sonia Gandhi zindabad! Congress party zindabad! Rahul Gandhi zindabad! Priyanka Chopra zindabad!" (instead of Priyanka Gandhi Vadra) mistakenly raised by Congress' Surender Kr at a public rally. Delhi Congress chief Subhash Chopra was also present.(01.12) pic.twitter.com/ddFDuZDTwH
— ANI (@ANI) December 1, 2019
दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं. राज्य में सत्तासीन आम आदमी पार्टी और उसकी प्रतिद्वंदी बीजेपी व कांग्रेस ने चुनाव में मैदान मारने के लिए जुगत लगानी शुरू कर दी है. दिल्ली में तीनों प्रमुख दलों की रैलियों का सिलसिला शुरू हो गया है. इसके साथ- साथ राजधानी के विभिन्न मुद्दों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं