विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2021

गृहमंत्री ‘गहने लादकर निकलने’वाला जुमला देते हैं, लेकिन... : प्रियंका गांधी का अमित शाह पर निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अमित शाह पर साधा निशाना

गृहमंत्री ‘गहने लादकर निकलने’वाला जुमला देते हैं,  लेकिन... : प्रियंका गांधी का अमित शाह पर निशाना
प्रियंका गांधी ने अमित शाह के बयान पर दी प्रतिक्रया
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपराध की कुछ घटनाओं को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह "गहने लादकर निकलने" वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो राज्य की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है. 

उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया कि देश के गृहमंत्री जी ‘गहने लादकर निकलने' वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो उप्र की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है. इसलिए 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' जरूरी है. ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े.mu247j7gगौरतलब है कि अमित शाह ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तारीफ करते हुए कहा था कि आज 16 साल की बच्ची भी गहने लेकर रात 12 बजे भी यूपी की सड़कों पर चल सकती है.

देश प्रदेशः अमित शाह ने वाराणसी में कहा- UP चुनाव में जीत 2024 के दरवाजे खोलेगी

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Gandhi, Amit Shah, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com