पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते दिनों मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद राज्य के इमामों से मुलाकात की है. इस मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि वह हर धर्म का एक ही तरह से सम्मान करती हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल को लेकर झूठी खबरें फैलाई जाती हैं. अपने संबोधन के दौरान ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जहां पर हिंसा हुई वह कांग्रेस की सीट है. हमारे कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ. टीएमसी के दफ्तर पर भी हमला किया गया. एक समय तो हमारे कार्यकर्ताओं को भी अपना घर छोड़ना पड़ा.
)
- ममता बनर्जी
'BSF बॉर्डर संभालते हैं, हम नहीं' - इमामों से बातचीत के दौरान बोलीं सीएम ममता बनर्जी#MamataBanerjee pic.twitter.com/jPjDkbvx11
— NDTV India (@ndtvindia) April 16, 2025
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बाहर से आए लोगों ने गड़बड़ की. बीजेपी कहती है हम हिंदू का है, हम हिंदू का है और कोई धर्म का नहीं है.उन्होंने कहा कि बीते दिनों जिस तरह का दंगा हुआ वो एक योजना के तहत की गई घटना है. दंगे की सुनियोजित साजिश हुई है. आज इस देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये बीजेपी की नहीं भारत का संविधान है.
ममता के तीखे वार
- ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी वालों अच्छे से सुन लो. वक्फ प्रॉपर्टी में हिंदू लोग भी रहते हैं. आप चाहते हैं कि राज्य वक्फ बोर्ड टूट जाए. उसका पावर आप लेना चाहते हैं. और कितना पावर चाहिए आपको.
- देखिए चंद्रबाबू नायडू चुपचाप बैठा है. आप लोग तो उनको भी वोट देते हैं. देना चाहिए. मैं तो ऐतराज नहीं करती हूं. नीतीश बाबू चुपचाप बैठे हैं. पूरा सपोर्ट देते हैं. बीजेपी थोड़ा पावर दे देगी. पावर के लिए दिल और खून भी दोगे क्या. क्या आपको उनको वोट देना चाहिए.
- संविधान बदलने के बाद ही ये बिल ला सकते है. दो तिहाई बहुमत से पास होना था ये लेकिन सिर्फ बहुमत से पास हुआ है.
- ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के गुंडे बंगाल मे धुसकर परेशान करमा चाहते हैं.
- सीएम ममता ने कहा कि बीजेपी का प्लैन है कि बाहर से गुंडे लाकर हिंसा करने का, उनका प्लैन पहले था रामनवमी के दिन करने का, आप लोगों को सैल्यूट है आपने नहीं होने दिया, हर समाज में कुछ गद्दार होते हैं जो रुपये लेकर उसी डाल को काटते हैं जिसपर बैठे हैं.
- ममता बनर्जी ने कहा कि कोई गुस्सा न होइये, चुप रहिये, मेरे नाम से ज़िदाबाद भी न कहें, संविधान ज़िंदाबाद कहिये.
- ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो शांति रहेगी, तो हम सब अच्छे से रहेंगे. बंगाल में बीजेपी ध्रुवीकरण करना चाहती है. अगर वह सफल हो गई तो आपका खाना भी बंद कर देगी.
मैं जो भी कहती हूं वो खुले में कहती हूं: ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि मैं जो भी कहती हूं वो खुले में कहती हूं. इन दिनों मीडिया में जो वीडियो चलाए जा रहे हैं वो फर्जी वीडियो हैं. कई वीडियो तो बंगाल के हैं भी नहीं जिन्हें बंगाल का बताकर चलाया जा रहा है. आप सभी को मुझपर भरोसा होना चाहिए. हर धर्म के लोगों को सम्मान चाहिए होता है. आप सिर्फ हिंदू और मुस्लिम करने में लगे रहे हैं. मैं कभी भी हिंदू और मुस्लिम के बीच कोई दरार नहीं आने दूंगी. मैंने देखा है कि भानगर में क्या हुआ था. कुछ नेता ऐसे होते हैं जो हिंसा के बीच में अपनी राजनीति चमकाने में लगे रहते हैं. मैं अगर आज यहां खड़ी हूं तो किसी एक समुदाय या धर्म के लोगों ने नहीं हूं. मैं सभी धर्मों की बात करने के लिए यहां आई हूं. क्योंकि मैं सभी धर्मों में विश्वास करती हूं.
लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ममता बनर्जी : सुकांत मजूमदार
पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने हिंदुओं की मदद के लिए मालदा में स्थित भाजपा के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद प्रशासन पूरी तरह से विफल हुआ है.
सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज इलाके से भागकर मालदा जिले के वैष्णव नगर में स्थित परलालपुर हाई स्कूल में शरण लिए हुए लोगों से बात की. इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं