दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को कहा कि गोवा (Goa) में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर टैक्सी और ऑटोरिक्शा संचालकों (auto rikshaw driver) की समस्याओं के समाधान के लिए एक निकाय का गठन किया जाएगा. गोवा दौरे के दूसरे दिन वास्को में टैक्सी संघों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि आप टैक्सी और ऑटोरिक्शा संचालकों का पूरा-पूरा ख्याल रखेगी. आप नेता ने कहा कि टैक्सी और ऑटोरिक्शा पर्यटन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण हैं और संचालकों को उनका कामकाज करने के लिए जरूरी मदद दी जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि आप के सत्ता में आने पर अगर कोई टैक्सी या ऑटो चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो जाता है तो उसके इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेग. केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के लक्ष्य से राज्य के परिवहन विभाग में पारदर्शी प्रणाली लागू की जाएगी और सारा काम ऑनलाइन होगा. टैक्सियों के लिए मीटर लगाना अनिवार्य करने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश के संबंध में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि टैक्सी संचालकों के सामने आ रही समस्या को ध्यान में रखते हुए आप इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती देग.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गोवा में अपने दौरे के दौरान कहा कि जैसे दिल्ली में ऑटो वाले, टैक्सी वालों ने मिलकर सरकार बनाई थी वैसे गोवा में अगर 25,000 टैक्सी वाले मिल जाएं तो गोवा के अंदर हर सरकार टैक्सी वालों की बनेगी और किसी की नहीं बन सकती.
टैक्सी वाले मिल जाएं तो उनकी सरकार : गोवा में बोले अरविंद केजरीवाल
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं