विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले जेसन वाटकिंस का मिला शव, पुलिस मान रही आत्महत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वाटकिंस के माता-पिता घर लौटे तो वह फांसी पर लटका हुआ था. उन्होंने कहा कि 42 वर्षीय वाटकिंस कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया.

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले जेसन वाटकिंस का मिला शव, पुलिस मान रही आत्महत्या
डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (फाइल फोटो)
मुंबई:

डायरेक्टर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले जेसन वाटकिंस गुरुवार को मुंबई के मिल्लत नगर स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए. मुंबई पुलिस कथित तौर पर वाटकिंस की मौत को आत्महत्या मान रही है. हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वाटकिंस के माता-पिता घर लौटे तो वह फांसी पर लटका हुए थे. उन्होंने कहा कि 42 वर्षीय वाटकिंस कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया, लेकिन उन्होंने कहा कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना के समय वाटकिंस अपने फ्लैट में अकेले थे. अधिकारी ने कहा कि उनके माता-पिता दवा खरीदने के लिए बाहर गए थे और जब वे लौटे तो उन्होंने बेटे को छत से लटका पाया. उन्होंने कहा कि प्राथमिक सूचना के आधार पर, ओशिवारा पुलिस ने मामले में एक दुर्घटना मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है क्योंकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

हेल्‍पलाइन :
1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ - 9999666555 अथवा help@vandrevalafoundation.com
2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)

(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Remo D Souza, Mumbai Police, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com