चीन और भारत के सैनिकों के बीच हाल में हुए संघर्ष पर चीन ने सोमवार को सधी प्रतिक्रिया जताई. चीन की तरफ से कहा गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में उसके सैनिक 'शांति और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.' चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान से जब यहां हाल में हुए संघर्ष के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने मतभेदों को ठीक तरीके से सुलझाना चाहिए. उन्होंने कहा, 'चीन की सीमा पर तैनात सैनिकों ने हमारे सीमावर्ती इलाकों में हमेशा शांति और धैर्य बनाए रखा है. सीमा मामलों को लेकर चीन और भारत मौजूदा व्यवस्था के तहत एक-दूसरे से अक्सर संवाद और समन्वय करते हैं.'
कोविड-19 महामारी फैलने के बाद पांच-छह मई को उग्र रुख के बारे में पूछने पर झाओ ने कहा, 'संबंधित अवधारणा आधारहीन है.' उन्होंने कहा, 'यह वर्ष भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों का 70वां वर्ष है और दोनों देशों ने कोविड-19 से मिलकर लड़ने का फैसला किया है.' उन्होंने कहा, 'इन परिस्थितियों में दोनों पक्षों को मिलकर काम करना चाहिए और मतभेदों को उचित तरीके से निपटाना चाहिए. इसके साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रखनी चाहिए ताकि हम अपने द्विपक्षीय संबंधों के लिए अनुकूल माहौल बनाने के साथ ही कोविड-19 के खिलाफ एकजुट होकर लड़ सकें.'
कोरोनावायरस महामारी के बाद चीन के रुख में किसी तरह के बदलाव पर रिपोर्ट को खारिज करते हुए झाओ ने कहा, 'कोविड-19 के प्रसार के बाद से ही चीन और भारत के बीच परस्पर संवाद और सहयोग जारी है ताकि चुनौतियों से मिलकर मुकाबला किया जा सके.' पूर्वी लद्दाख और उत्तर सिक्किम के नाकू ला दर्रे के पास हाल में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तीखी झड़पें हुई थीं, जिसमें दोनों पक्षों के कई सैनिक जख्मी हो गए थे.
इसे लेकर एक दिन पहले भारतीय सेना की तरफ से बयान जारी किया गया था. इसके मुताबिक इस तरह की छोटी-मोटी घटनाएं सीमाओं पर होती रहती हैं. झड़प में दोनों तरफ के सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं, ऐसे मुद्दों को प्रोटोकॉल के तहत परस्पर सहमति के साथ हल कर लिया जाता है. सेना के ईस्टर्न कमांडेंड की तरफ से नाकुला झड़प को लेकर बयान जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि इस तरह घटनाएं काफी समय बाद हुई हैं.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं