भारत-चीन (India China Clash) के बीच LAC पर तनातनी जारी है. बीते सोमवार एक चीनी सैनिक LAC पर भटकता हुआ पहुंच गया था, जिसे भारतीय सेना ने पकड़ लिया था. PLA सैनिक को पूर्वी लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में पकड़ा गया था. मंगलवार रात लद्दाख इलाके में पकड़े गए उस चीनी सैनिक को भारत ने चीन को वापस किया. मंगलवार देर रात को चुशूल मोलडो मीटिंग पॉइंट पर चीन को सौंपा गया. चीनी सैनिक का नाम वांग या लोंग था.
पूर्वी लद्दाख के डेमचोक इलाके से 19 अक्टूबर को वांग या लोंग को पकड़ा गया था. वांग भटककर वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पार कर भारतीय सीमा में घुस आया था. इस दौरान भारतीय सेना (Indian Army) ने चीनी सैनिक को ठंडे मौसम से बचाने के लिए मेडिकल मदद के साथ साथ खाना-पीना और गर्म कपड़े भी दिए थे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
चीनी सेना से अपने लापता सैनिक को वापस देने का अनुरोध किया था. जिसके बाद भारतीय अधिकारियों ने प्रोटोकॉल के तहत सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वांग को चीन को वापस सौंप दिया. बता दें कि मई महीने के पहले हफ्ते से ही भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने हैं. दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है.
चीन का पैंगोंग प्लान : उत्तरी किनारे पर कर रहा निर्माण, दक्षिणी किनारे पर भेजे सैनिक
जून महीने में लद्दाख स्थित गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय जवानों की जान चली गई थी. हिंसक झड़प में दर्जनों चीनी सैनिक भी हताहत हुए थे. वहीं, पैंगॉन्ग त्सो में दोनों पक्षों के बीच एक से ज्यादा बार एयर शॉट चलाने की घटनाएं भी हुई हैं. इस दौरान भारत और चीन के बीच कई बार कोर कमांडर स्तर की वार्ता भी हो चुकी है, जो लगभग हर बार नाकाम रही है.
VIDEO: सीमा विवाद पर बोले राजनाथ सिंह- चीन ने बढ़ाए सैनिक और हथियार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं