नई दिल्ली:
गृह मंत्रालय में 3 साल पूरे कर चुके पी चिदंबरम के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड उनके मंत्रालय ने पेश किया है। इसमें उनकी कामयाबियों से ज्यादा कमियों का जिक्र है। चिदंबरम को गृहमंत्री बने तीन साल पूरे हो गए हैं लेकिन मौजूदा हालात जश्न मनाने के नहीं लग रहे। एक तो संसद में विपक्ष ने उनका बहिष्कार कर रखा है। ऊपर से सुप्रीम कोर्ट से लेकर निचली अदालतों तक 2-जी मामले में चिदंबरम के खिलाफ कई अर्जियां पड़ चुकी हैं। रिपोर्ट कार्ड में कहा गया है कि तीन धमाके हुए लेकिन कोई भी मामला सुलझ नहीं सका। नक्सली हमलों में भी बढ़ोतरी हुई है। साथ ही न तो तेलंगाना को लेकर कोई हल निकला और न ही मणिपुर की हालत सुधरी है। देश के कई हिस्सों से सेना विशेषाधिकार कानून हटाने को लेकर भी आमराय नहीं बन सकी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चिंदबरम, रिपोर्ट कार्ड