विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2011

चिदंबरम ने पद का दुरुपयोग किया : बीजेपी

एक चैनल ने खबर दिखाई थी कि किस तरह से गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मंत्री बनने के बाद एक कंपनी की मदद की।
New Delhi: संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को पी चिदंबरम के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। एक चैनल ने खबर दिखाई थी कि किस तरह से गृह मंत्री पी चिदंबरम ने मंत्री बनने के बाद एक कंपनी की मदद की। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि गृह मंत्रालय ने इस कंपनी के खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी के मामले में स्क्रूटनी करने को कहा। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में एफआईआर खारिज करने की अपील की। जब पी चिदंबरम मंत्री नहीं थे तब उन्होंने इस कंपनी की वकालत की थी। विपक्ष की मांग थी कि गृहमंत्री अपने पद से इस्तीफा दें। वहीं कांग्रेस का कहना है कि चिदंबरम का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में हंगामा करते हुए चिदंबरम के इस्तीफे की मांग की।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चिदंबरम, इस्तीफा, विपक्ष
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com