पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर तनाव और बढ़ता दिख रहा है. पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात भी नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया. पाकिस्तान ने लगातार नौवें दिन सीमा रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया. भारतीय सेना की तरफ से भी उसे करारा जवाब दिया जा रहा है. पाकिस्तान की तरफ से कश्मीर के उरी, कुपवाड़ा और जम्मू के अखनूर सेक्टर में छोटे हथियारों से फायरिंग की गई.

जम्मू कश्मीर सीमा पर उकसावे वाली फायरिंग करना पाकिस्तान की पुरानी अदा रही है. पाकिस्तान की तरफ से 2018 में 2140, 2019 में 3479 और 2020 में 5133 बार सीजफायर तोड़ा गया. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान नौ दिन से सीजफायर तोड़ रहा है. उसकी तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है, जिसका सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2025 में अब तक पाकिस्तान ने 15 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है. इसके अलावा, घुसपैठ के तीन प्रयासों में सात आतंकवादी मारे गए हैं. बीते आठ दिनों में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, नौशेरा और अखनूर इलाकों के सामने की चौकियों से छोटे हथियारों से गोलीबारी की जा रही है. भारतीय सेना ने 740 किलोमीटर लंबी LOC पर गोलीबारी का जवाब भी दिया.

सीजफायर उल्लंघन से पहले 16 अप्रैल को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने इस्लामाबाद में प्रवासी पाकिस्तानियों के सम्मेलन में भड़काऊ भाषण दिया था. इसके 2 दिन बाद 18 अप्रैल को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में एक लश्कर नेता ने भारत विरोधी बयान देते हुए मारे गए आतंकियों का बदला लेने की बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं