विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2021

CBSE Board Exams : 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टाली गई

CBSE Board Exams Cancellation : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस बार की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है. परीक्षाओं को रद्द करने पर चल रही बहस के बीच बुधवार को प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री के साथ बैठक की, जिसमें यह फैसला लिया गया है.

CBSE Board Exams : 10वीं की परीक्षाएं रद्द और 12वीं की परीक्षाएं टलीं.
नई दिल्ली:

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस बार की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है. परीक्षाओं को रद्द करने पर चल रही बहस के बीच बुधवार को प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री के साथ बैठक की, जिसमें यह फैसला लिया गया है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को परीक्षाओं के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा सचिव और कई शीर्ष अधिकारियों को एक बैठक के लिए बुलाया था. बैठक के बाद एक एक बयान जारी कर बताया गया कि केंद्र सरकार ने देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है.

शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि वो इस फैसले के बाद वो फिर से 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा. मंत्रालय ने बताया है कि कक्षा 10वीं के बच्चों का रिजल्ट निकालने के लिए बोर्ड एक क्राइटेरिया सिस्टम बनाएगा और 12वीं की परीक्षाएं बाद में ली जाएंगी. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर कहा कि मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए यह फैसला लिया गया है.

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा हुईं रद्द, शिक्षा मंत्री ने बताया कैसे तैयार किया जाएगा Result

दरअसल, देश में 4 मई, 2021 को कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं शुरू हो रही थीं, लेकिन कोरोना के अप्रत्याशित तेजी से बढ़े मामले और रोज आ रहे रिकॉर्डतोड़ संक्रमण के केस के देखते हुए परीक्षाओं को रद्द या टालने की मांग की जा रही थी. अब इस साल 10वीं की बोर्ड को परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. वहीं 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है. 12वीं की परीक्षाएं 4 जून से 14 जून के बीच में होने वाली थीं. 

बता दें कि सीबीएसई ने फरवरी में तारीखों की घोषणा की थी. उस वक्तदेश में कोविड के संक्रमण के कुल मामले 15,000 से भी कम आ रहे थे, जिसको लेकर स्थिति पहले से कहीं बेहतर लग रही थी लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में स्थिति भयावह हो गई है और अब देश में कोरोना के मामले रोज डेढ़ लाख से ज्यादा आ रहे हैं.

कोरोना को देखते हुए कई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Board Exams, CBSE Board Exams Postponed, CBSE Board Class 12th Exams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com