विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2021

CBI ने चिटफंड घोटाला मामले में रोज वैली समूह के प्रमुख की पत्नी को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले के सिलसिले में, रोज वैली समूह के प्रमुख गौतम कुंडु की पत्नी शुभ्रा कुंडु को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. इस आशय की जानकारी जांच एजेंसी के सूत्रों ने दी.

CBI ने चिटफंड घोटाला मामले में रोज वैली समूह के प्रमुख की पत्नी को किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोलकाता:

सीबीआई ने करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले के सिलसिले में, रोज वैली समूह के प्रमुख गौतम कुंडु की पत्नी शुभ्रा कुंडु को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. इस आशय की जानकारी जांच एजेंसी के सूत्रों ने दी. उन्होंने बताया कि सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने पोंजी घोटाले में कथित भूमिका को लेकर शुभ्रा को गिरफ्तार किया. वह इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा वांछित थी.

रोज वैली समूह ने हजारों लोगों को निवेश पर अच्छा लाभ देने का झांसा लेकर उनका धन कथित तौर पर हड़प लिया है. सीबीआई के सूत्रों के अनुसार, रोज वैली समूह ने इन योजनाओं के तहत निवेशकों से 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एकत्र की है. गौतम कुंडु मार्च 2015 से ही जेल में बंद है। उनकी पत्नी शुभ्रा द्वारा संचालित आभ्रूषण चेन अद्रिजा को जांच शुरू होने के बाद एजेंसियों ने सील कर दिया. उन्होंने बताया कि रोज वैली ने देश भर में होटलों और रिसॉर्ट में निवेश किया हुआ है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Rose Valley Group Chief, Chit Fund Scam Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com