विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2011

'सीबीआई नहीं होगी लोकपाल के नीचे, सरकार अड़ी'

सीबीआई लोकपाल के नीचे नहीं आएगी। सीबीआई में डॉयरेक्टर प्रोसीक्यूशन का एक नया पद बनाया जाएगा और सीबीआई सवतंत्र ही रहेगी।
New Delhi: सरकार लोकपाल का एक नया ड्राफ्ट तैयार कर रही है जो जनलोकपाल और स्टैंडिंग कमेटी के मसौदे से अलग होगा। सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के अनुसार, सीबीआई लोकपाल के नीचे नहीं आएगी। सीबीआई में डॉयरेक्टर प्रोसीक्यूशन का एक नया पद बनाया जाएगा और सीबीआई सवतंत्र ही रहेगी। साथ ही लोकपाल बिल के मुद्दे पर आज होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। अब यह बैठक मंगलवार को दोपहर 2 बजे होगी। नए मसौदे को आखिरी शक्ल देने के लिए दिल्ली में पी चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, कपिल सिब्बल और नारायणसामी ने बैठक की। इससे पहले प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कल रात हुई कैबिनेट की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई, लेकिन विस्तार से चर्चा करके फाइनल टच देने के लिए सोमवार को फिर कैबिनेट को बैठना था।सलमान खुर्शीद ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि शीतकालीन सत्र में कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए सरकार दिन-रात काम करके इस लोकपाल बिल को तैयार करने में जुटी है।इस नए बिल में जहां सीबीआई को दो हिस्सों में बांटने की बात है, वहीं प्रधानमंत्री के मामले में भी एक रास्ता निकाला गया है। लोकपाल के सामने अगर प्रधानमंत्री की कोई शिकायत आती है और लोकपाल के तीन-चौथाई सदस्य अगर हां करते हैं, तभी मामला आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री के मामले में सुनवाई बंद कमरे में होगी। सीबीआई में डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन का नया पद बनाया जाएगा। डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन का चयन प्रधानमंत्री, सदन में विपक्ष के नेता और लोकपाल मिलकर करेंगे। करप्शन के जो मामले लोकपाल की तरफ से भेजे जाएंगे, उनकी तहकीकात डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन करेंगे। इन मामलों के बारे में डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन लोकपाल को ही रिपोर्ट करेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लोकपाल बिल, कैबिनेट बैठक, लोकपाल मसौदा, ड्राफ्ट, अन्ना हजारे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com