कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं फिलहाल निलंबित कर दी गईं हैं. कर्नाटक की राज्य परिवहन निगम की बस के एक कंडक्टर पर यात्री को मराठी में जवाब नहीं देने के कारण कथित रूप से हमला करने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों राज्यों के बीच बस सेवा को निलंबित करना पड़ा है. यह घटना शुक्रवार को महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिला मुख्यालय बेलगावी के बाहरी इलाके में हुई. पुलिस ने बताया कि मारपीट के संबंध में तीन को गिरफ्तार और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. वहीं बस कंडक्टर पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पूरा मामला क्या है
51 वर्षीय बस कंडक्टर महादेवप्पा मल्लप्पा हुक्केरी ने बताया कि सुलेभवी गांव में अपने पुरुष साथी के साथ बस में चढ़ी एक लड़की मराठी में बात कर रही थी. उन्होंने लड़की से कहा कि वह मराठी नहीं जानते और कन्नड़ में बात करने को कहा. कंडक्टर ने कहा, “जब मैंने कहा कि मैं मराठी नहीं जानता तो उस लड़की ने मुझे गाली देते हुए कहा कि मुझे मराठी सीखनी चाहिए. इसके बाद अचानक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मुझ पर हमला कर दिया.”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने बताया कि घायल बस कंडक्टर को बेलगावी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि उसे मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है.
पुलिस ने अब तक क्या किया
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “कंडक्टर पर हमले के सिलसिले में एक मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और 1 को नाबालिग होने के कारण हिरासत में लिया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से 14 वर्षीय नाबालिग द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया है. पॉक्सो अधिनियम के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. हमें जांच करनी होगी और आरोपों पर गौर करना होगा तथा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.”
बस सेवा क्यों निलंबित हुई
बेलगावी पुलिस आयुक्त इदा मार्टिन मारबानियांग ने कहा कि कंडक्टर पर हमले के सिलसिले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन निरीक्षकों के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं. घटना के बाद कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बेलगावी-बागलकोट मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और पुतले जलाए. महाराष्ट्र की बस पर कर्नाटक के समर्थन के बारे में लिख दिया.इससे तनाव बढ़ गया. हालांकि, पुलिस ने उन्हें वैन में भरकर वहां से हटा दिया. फिलहाल शाम 7 बजे से अगले आदेश तक दोनों राज्यों के बीच बस सेवा रोक दी गई है. हालात नियंत्रण में है. बातचीत से मामले को सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं.
वहीं पड़ोसी राज्य में एमएसआरटीसी बस पर हमले के बाद महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शनिवार को कर्नाटक में राज्य परिवहन की बसों को निलंबित करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा, "जब तक कर्नाटक सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर देती, कर्नाटक के लिए बस सेवाएं फिर से शुरू नहीं की जाएंगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं